गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 18,766 व्यूज

भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:41 PM IST
भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा

(खबर के प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की हर दस में से नौ कंपनियां पिछले एक साल के दौरान एआइ एजेंट से जुड़ी घटना की चपेट में आई हैं। एक सर्वे में पता चला है कि देश की 92 प्रतिशत कंपनियों में पिछले एक साल के दौरान एआई एजेंट से जुड़ी सुरक्षा संबंधी घटनाएं हुईं, लेकिन इनमें से केवल 36 प्रतिशत कंपनियां ही 24 घंटे के अंदर इसे नियंत्रित करने में सफल रहीं।

यह सर्वे 500 सुरक्षा प्रमुखों से बातचीत पर आधारित है। सर्विसनाउ कंपनी की रिपोर्ट 'डिप्लायड बट अनगवर्न्ड: द स्टेट आफ एजेंटिक सिक्योरिटी इन इंडिया' , सर्वे में शामिल भारत के आधे सुरक्षा प्रमुखों ने एआई एजेंट की सुरक्षा व्यवस्था को स्थापित बताया। हालांकि रिपोर्ट में इस व्यवस्था में कई खामियां सामने आई हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 19 प्रतिशत कंपनियों में एजेंटिक एआई सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह एक व्यक्ति नामित है। जबकि केवल 18 प्रतिशत कंपनियों के पास अपने सभी एआई एजेंट की निगरानी के लिए एकीकृत व्यवस्था है। रिपोर्ट , सिर्फ 30 प्रतिशत कंपनियां ऐसी स्वचालित व्यवस्था लागू करती हैं, जो सुरक्षा जांच में सफल होने तक एआई एजेंट को काम शुरू करने से रोकती है।

जबकि 47 प्रतिशत कंपनियां मांग किए जाने पर सुरक्षा से जुड़े सभी साक्ष्य उपलब्ध करा सकती हैं। भारत और सार्क के लिए सर्विसनाउ के समूह उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुलमीत बावा ने कहा कि भारत की एआई संबंधी महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप कंपनियों में तैनात एआई एजेंट की गतिविधियों को समझने, उन पर नजर रखने और उनका प्रबंधन करने की क्षमता भी विकसित होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शराब कंपनियों को बड़ा झटका, Scotch पर 162 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगाएगा भारत

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, 'इंडिया-यूके विजन 2035' और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

देश • अखिल भारतीय

NHAI: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के मामलों में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह सुझाव

देश • अखिल भारतीय

VB-G RAM G एक्ट के तहत नए दिशा-निर्देश जारी, हर जिले में नियुक्त होगा एक लोकपाल

देश • अखिल भारतीय

दिव्यांगजन के अधिकारों पर स्थायी समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने दिए निर्देश

देश • अखिल भारतीय

अंडमान-निकोबार में जेलों से जुड़े औपनिवेशिक कानून खत्म, आधुनिक कारागार सुधार के लिए नया नियामक ढांचा लागू

देश • अखिल भारतीय

'आदेश नहीं रुका तो सभी स्तंभ धार्मिक रंग लेंगे', तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल