गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 18,377 व्यूज

पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, 'इंडिया-यूके विजन 2035' और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:49 PM IST
पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, 'इंडिया-यूके विजन 2035' और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन ने पीएम मोदी से मुलाकात की, जिसमें भारत-ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी और 'इंडिया-यूके विजन 2035' पर चर्चा हुई। पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन (फोटो-@narendramodi/x) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान , मोदी ने भारत-ब्रिटेन संबंधों में बढ़ती गति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग को 'इंडिया-यूके विजन 2035' और जुलाई में लागू हुए व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) से नई मजबूती मिली है।

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करने में अर्थशाट प्राइज के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने इस पुरस्कार के माध्यम से भारतीय नवाचारकर्ताओं और वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को पहचान मिलने की प्रशंसा की।

मुंबई में मंगलवार को अर्थशाट पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात को सुखद बताते हुए कहा कि वह दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि के लिए द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं। प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के भारत दौरे के बीच ब्रिटिश राजघराने का पुराना इतिहास भी चर्चा में है। ठीक 105 साल पहले, 1921 में तत्कालीन प्रिंस आफ वेल्स एडवर्ड (बाद में किंग एडवर्ड अष्टम) मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने देश का चार महीने का शाही दौरा किया था।

इससे पहले 1875 और 1905 में भी ब्रिटिश राजघराने के दो उत्तराधिकारी मुंबई आए थे। पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात से पहले ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने मुंबई में फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस का दौरा किया। करीब 45 मिनट के इस दौरे में अभिनेता सैफ अली खान, करीना कपूर और कंपनी के सीईओ अपूर्व मेहता भी मौजूद रहे।

इस दौरान कलाकारों ने 'कभी खुशी कभी गम' के गानों 'से शावा शावा' और 'बोले चूड़ियां' पर प्रस्तुति दी। करण ने भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता, 'आरआरआर' और 'बाहुबली' की सफलता पर चर्चा की। उन्होंने प्रिंस से 'कभी खुशी कभी गम' देखने का आग्रह किया।

करण , प्रिंस ने फिल्म देखने का वादा किया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शराब कंपनियों को बड़ा झटका, Scotch पर 162 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगाएगा भारत

देश • अखिल भारतीय

भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

NHAI: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के मामलों में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह सुझाव

देश • अखिल भारतीय

VB-G RAM G एक्ट के तहत नए दिशा-निर्देश जारी, हर जिले में नियुक्त होगा एक लोकपाल

देश • अखिल भारतीय

दिव्यांगजन के अधिकारों पर स्थायी समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने दिए निर्देश

देश • अखिल भारतीय

अंडमान-निकोबार में जेलों से जुड़े औपनिवेशिक कानून खत्म, आधुनिक कारागार सुधार के लिए नया नियामक ढांचा लागू

देश • अखिल भारतीय

'आदेश नहीं रुका तो सभी स्तंभ धार्मिक रंग लेंगे', तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल