गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 10,986 व्यूज

अंडमान-निकोबार में जेलों से जुड़े औपनिवेशिक कानून खत्म, आधुनिक कारागार सुधार के लिए नया नियामक ढांचा लागू

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 10:41 PM IST
अंडमान-निकोबार में जेलों से जुड़े औपनिवेशिक कानून खत्म, आधुनिक कारागार सुधार के लिए नया नियामक ढांचा लागू

(यह तस्वीर प्रस्तुतीकरण के लिए AI से बनाई गई है। ) औपनिवेशिक जेल कानून निरस्त, नया नियामक ढांचा लागू। जेलों में बायोमेट्रिक, सीसीटीवी और मोबाइल जैमर अनिवार्य।

महिला, ट्रांसजेंडर कैदियों हेतु विशेष प्रावधान, बच्चों को साथ रखने की अनुमति। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह ने जेल प्रशासन में सुधार के लिए औपनिवेशिक काल के दो पुराने कानूनों को हटाकर नया नियामक ढांचा लागू किया है।

इसमें जेलों के प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विनियमन, 2026 प्रकाशित किया। इसके तहत जेल अधिनियम, 1894, कैदी अधिनियम, 1900 और कैदियों के स्थानांतरण अधिनियम, 1950 को निरस्त कर दिया गया है।

नए नियमन में 14 अध्यायों और 70 धाराओं के तहत छह प्रकार की जेलों का प्रविधान है। इनमें जिला जेल, उप-जेल, खुली जेल, उच्च सुरक्षा जेल, महिला जेल और युवा अपराधियों के लिए संस्थान शामिल हैं। नए नियमों के तहत जेलों में बायोमेट्रिक पहचान, सीसीटीवी निगरानी, कंप्यूटरीकृत रिकार्ड और मोबाइल जैमर अनिवार्य होंगे।

प्रत्येक जेल में चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति भी जरूरी होगी। कैदियों को सुरक्षा जोखिम, उम्र और विचाराधीन स्थिति के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। उच्च जोखिम वाले कैदियों को विशेष कोठरियों या उच्च सुरक्षा वाली जेलों में रखा जा सकेगा।

उन्हें सामान्यतः पैरोल और फरलो की सुविधा नहीं मिलेगी। नियमन में महिला और ट्रांसजेंडर कैदियों के लिए अलग सुविधाओं का प्रविधान है। जेल में बंद माताएं अपने छह वर्ष तक के बच्चों को साथ रख सकेंगी।

दिव्यांग कैदियों के साथ भेदभाव पर भी रोक लगाई गई है। मोबाइल फोन रखने या इस्तेमाल करने पर तीन साल तक की कैद और 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान है। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शराब कंपनियों को बड़ा झटका, Scotch पर 162 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगाएगा भारत

देश • अखिल भारतीय

भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, 'इंडिया-यूके विजन 2035' और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

देश • अखिल भारतीय

NHAI: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के मामलों में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह सुझाव

देश • अखिल भारतीय

VB-G RAM G एक्ट के तहत नए दिशा-निर्देश जारी, हर जिले में नियुक्त होगा एक लोकपाल

देश • अखिल भारतीय

दिव्यांगजन के अधिकारों पर स्थायी समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने दिए निर्देश

देश • अखिल भारतीय

'आदेश नहीं रुका तो सभी स्तंभ धार्मिक रंग लेंगे', तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल