अभिषेक शर्मा का ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने वनडे फॉर्मेट में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। भारत ए के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक ने शानदार अर्धशतक जमाया और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि वह शतक का मौका चूक गए। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने शुरुआत से ही रन बनाने के मौके तलाशे। उनके साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज बल्लेबाजी की।
दोनों ने शुरुआती ओवरों में श्रीलंका ए के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वैभव के 40 रन बनाकर आउट होने के बाद अभिषेक ने अपनी पारी जारी रखी और टीम के लिए अहम रन जोड़े। अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए।
इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और श्रीलंकाई गेंदबाजों को लगातार चुनौती दी। उनका स्ट्राइक रेट करीब 123.
81 रहा, जो 50 ओवर के मुकाबले के हिसाब से काफी ज्यादा है। उन्होंने महज 37 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक पूरा करने के बाद भी रन बनाने की गति बनाए रखी।
टीम को उनसे शतक की उम्मीद थी, लेकिन 78 रन के निजी स्कोर पर उनकी पारी समाप्त हो गई। इस तरह भारत ए ने अपना एक अहम बल्लेबाज गंवा दिया। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने भी श्रीलंका ए के खिलाफ 27 गेंदों में 40 रन की पारी खेली थी।
उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। वैभव और अभिषेक शर्मा ने मिलकर शुरुआती विकेट के लिए 48 गेंदों में 80 रन जोड़े। दोनों की बल्लेबाजी ने भारत ए को मुकाबले में मजबूत शुरुआत दिलाई।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं