शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 10:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 11,621 व्यूज

AI की वजह से महंगे होंगे सस्ते स्मार्टफोन, कीमतों में लगभग 30% तक बढ़ोतरी का है अनुमान

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 09:01 AM IST
AI की वजह से महंगे होंगे सस्ते स्मार्टफोन, कीमतों में लगभग 30% तक बढ़ोतरी का है अनुमान

मेमोरी चिप की बढ़ती लागत से 30 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं स्मार्टफोन जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । वैश्विक रिसर्च फर्म जेफरीज ने ताजा रिपोर्ट में कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के चलते बढ़ती मांग के कारण मेमोरी की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे सस्ते (लो-एंड) स्मार्टफोन की कीमतें लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं, जिससे ग्राहक नए फोन खरीदने में देरी कर सकते हैं या पुराने उत्पाद का विकल्प चुन सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई से जुड़ी मांग के कारण वैश्विक आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा उसी में खप रहा है, जिससे मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल आया है। अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2027 में कुल मेमोरी मांग का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा एआई के लिए होगा। साथ ही, उसी वर्ष एआइ कंपनियों की ओर से लगभग 1.

5 ट्रिलियन डालर का पूंजीगत खर्च किए जाने की उम्मीद है, जिससे आने वाली कई तिमाहियों तक मेमोरी की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष के मध्य तक मेमोरी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती हैं। हालांकि, स्मार्टफोन निर्माता, खासकर किफायती सेगमेंट वाले अभी से ही उपकरणों की बढ़ती कीमतों का असर महसूस कर रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रति यूनिट मेमोरी की लागत में लगभग तीन गुना का उछाल आया है। कैलेंडर वर्ष 2025 में यह अनुमानित 20 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 60-65 डॉलर के आसपास पहुंच गई है। यह दबाव विशेष रूप से 200 डॉलर से कम कीमत वाले एंड्रायड स्मार्टफोन पर अधिक है, जहां कुल निर्माण लागत में मेमोरी का हिस्सा लगभग 60 प्रतिशत होने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo जल्द ला सकता है 12000mAh की बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh की बैटरी 45W चार्जिंग वाला सैमसंग का नया फोन, मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्मार्टफोन का 'iPhone मोमेंट' दोहराएगा Nothing? जानिए Carl Pei के स्क्रीन-फ्री AI टूल का पूरा विजन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Asus का नया लैपटॉप लॉन्च: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 8,000 mAh तक बैटरी और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP ZEISS APO जूम कैमरा वाला Vivo का तगड़ा फोन, इंडिया लॉन्च को तैयार, देखें स्पेसिफिकेशन्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल