शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 09:32 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 8,898 व्यूज

8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 08:00 AM IST
8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी

8,000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिलेगा। 6. 77-इंच 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा हो सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z12 Lite 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।

आइकू का यह फोन 8,000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। आइकू का यह फोन अलग-अलग मार्केट में अलग नाम के साथ लाया जा सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन कई सर्टिफिकेशन्स और डेटाबेस वेबसाइट में स्पॉट किया जा चुका है।

टिपस्टर PassionateGeekz (@passionategkeez) ने आइकू के अपकमिंग iQOO Z12 Lite 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं। यह फोन कुछ मार्केट्स में iQOO Z12 SE 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को मॉडल नंबर I2603 के साथ स्पॉट किया गया है, जिसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 8,000mAh की बैटरी और 33W चार्जिंग के साथ लाया जा सकता है।

इस फोन को 256GB तक की स्टोरेज और एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। iQOO Z12 Lite / Z12 SE 5G could bring some interesting specs! -I2603 [ Region Specific] ⚡ MediaTek Dimensity 7400 Turbo (4nm) 🔋 Massive 8,000mAh battery ⚡ 33W fast charging 📱 OriginOS 6 based on Android 16 💾 Up to 256GB storage Arriving Soon।

#iQOOZ12Series #iQOOZ12Lite #iQOOZ12SE आइकू के मॉडल नंबर I2603 को सबसे पहले IMEI डेटाबेस और उसके बाद Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन की वेबसाइट में स्पॉट किया गया था। ब्लूटूथ एसआईजी की वेबसाइट में यह फोन iQOO Z12 Lite 5G के नाम से लिस्ट था। इन सर्टिफिकेशन से फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6. 77-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है।

इसके साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फिलहाल आइकू के अपकमिंग Z12 SE 5G स्मार्टफोन के वेरिएंट्स को लेकर कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। iQOO Z12 Lite 5G स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह iQOO Z11 Lite 5G को रिप्लेस करेगा।

इस फोन को कंपनी ने जुलाई में लॉन्च किया था। आइकू ने Z11 Lite स्मार्टफोन को 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.

74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लाया गया था। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 6500 mAh बैटरी और 44W चार्जिंग दी जा सकती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

AI की वजह से महंगे होंगे सस्ते स्मार्टफोन, कीमतों में लगभग 30% तक बढ़ोतरी का है अनुमान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo जल्द ला सकता है 12000mAh की बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh की बैटरी 45W चार्जिंग वाला सैमसंग का नया फोन, मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्मार्टफोन का 'iPhone मोमेंट' दोहराएगा Nothing? जानिए Carl Pei के स्क्रीन-फ्री AI टूल का पूरा विजन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Asus का नया लैपटॉप लॉन्च: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 8,000 mAh तक बैटरी और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP ZEISS APO जूम कैमरा वाला Vivo का तगड़ा फोन, इंडिया लॉन्च को तैयार, देखें स्पेसिफिकेशन्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल