मंगलवार, 24 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 18,643 व्यूज

पहले से दोषी ठहराए जा चुके अपराधी को सिर्फ 'त्वरित सुनवाई' के अधिकार पर नहीं मिल सकती जमानत, SC का फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 01:23 PM IST
पहले से दोषी ठहराए जा चुके अपराधी को सिर्फ 'त्वरित सुनवाई' के अधिकार पर नहीं मिल सकती जमानत, SC का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक इतिहास वाले दोषी को केवल त्वरित सुनवाई के अधिकार पर जमानत नहीं मिल सकती। पहले से दोषी करार अपराधी को सुनवाई के नाम पर जमानत नहीं दे सकते- SC (फाइल फोटो) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि आपराधिक इतिहास रखने वाले और पहले से दोषी करार दिए जा चुके किसी अपराधी को सिर्फ त्वरित सुनवाई के अधिकार के आधार पर जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस चंद्रशेखर की बेंच ने यह टिप्पणी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश को रद करते हुए की। जिसमें हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में आरोपी को जमानत दे दी थी। बेंच ने कहा, 'संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत 'जल्द सुनवाई का अधिकार' एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है।

लेकिन, जब कोई आरोपी किसी गंभीर अपराध में शामिल हो, तो उसके अधिकारों के साथ-साथ समाज के हितों, जिसमें पीड़ित और उसके परिवार का हित भी शामिल है, उसको भी ध्यान में रखना जरूरी है। ' सुप्रीम कोर्ट ने 18 नवंबर के अपने आदेश में कहा कि पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और पिछली सजा वाले किसी अपराधी को सिर्फ 'जल्द सुनवाई के अधिकार' के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।

कोर्ट ने कहा, 'जब कोई व्यक्ति कई अपराधों में शामिल हो, तो अदालत का यह कर्तव्य है कि वह जल्द सुनवाई के अधिकार और सामाजिक हित के बीच संतुलन बनाए रखे। यह और भी जरूरी हो जाता है जब आरोपी ने हाई कोर्ट के सामने गलत बयान देकर जमानत हासिल की हो। शिकायतकर्ता ने तर्क दिया था कि उच्च न्यायालय को मामले के सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए था, जिसमें आरोपी का आपराधिक इतिहास भी शामिल है।

विशेष रूप से इस तथ्य पर कि उसे पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका था। आरोपी के वकील ने दावा किया कि हाई कोर्ट में दायर जमानत अर्जी में आपराधिक इतिहास का जिक्र किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि याचिका में दो जगहों पर यह गलत बयान दिया गया था कि आरोपी मौजूदा केस के अलावा किसी अन्य मामले में शामिल नहीं है।

अदालत ने कहा कि आरोपी ने अपनी पिछली सजा को छिपाया था, जिसमें उसे इसी मृतक की हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया गया था और वर्तमान हत्या भी उसने उसी मामले में जमानत पर बाहर रहने के दौरान की। यह मानते हुए कि हाई कोर्ट को ट्रायल के दौरान उसे जमानत नहीं देनी चाहिए थी, पीठ ने अपील स्वीकार कर हाई कोर्ट का आदेश रद कर दिया और आरोपी को एक सप्ताह के भीतर संबंधित अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया।

(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'समय की कसौटी पर खरा उतरा', पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन पर बोले पीएम मोदी

राजनीति • अखिल भारतीय

'तेरा चाचा चोर है', इमरजेंसी के तानों पर प्रियंका गांधी ने स्कूल में एक लड़के को जड़ दिया था थप्पड़

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से ऊपर कोई नहीं', महिला कलेक्टर से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस ने सहयोगी CM विजय को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति

राजनीति • अखिल भारतीय

'राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

राजनीति • अखिल भारतीय

इंदिरा गांधी ने 1977 का चुनाव जीतने के लिए खर्च किए थे 113 करोड़ रुपये, निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

150 सीटों की लिस्ट, 20 मिनट की बैठक; कांग्रेस और सपा की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल