उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली औपचारिक बैठक हुई। यह बैठक 20 मिनट चली और किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। सपा-कांग्रेस के बीच यूपी सीट बंटवारे पर पहली औपचारिक बैठक हुई।
यह बैठक केवल 20 मिनट चली, कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ। दोनों दलों ने को सकारात्मक बताया, जल्द समझौते की उम्मीद। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन की हामी भर चुके समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की सियासी बिसात सोमवार को बिछ गई।
सीटों की दावेदारी को लेकर बीते कुछ अर्से से चल रही खींचतान के बीच पहली बार इस मुद्दे पर हुई सीधी औपचारिक बैठक में भी दोनों पार्टियां किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और बैठक केवल 20 मिनट में ही समाप्त हो गई और दोनों दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी वाली सीटों की सूची एक दूसरे को सौंपी।
समझा जाता है कि अपनी 181 सीटों के दावे को कम करते हुए कांग्रेस ने करीब डेढ़ सौ सीटों की सूची सौंपी जो सपा के आकलन से काफी अधिक है। हालांकि सपा-कांग्रेस दोनों ने पहले दौर की संक्षिप्त बातचीत के बाद सकारात्मक दिशा में बढ़ने की बात करते हुए तीन-चार दिनों में सीट बंटवारा समझौता हो जाने की उम्मीद जताई अैर अपने-अपने शीर्ष नेतृत्व से मशविरे के बाद मंगलवार को दूसरे दौर की बातचीत का एलान भी किया।
राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी के आवास पर सीट बंटवारे की इस पहली बैठक में रामगोपाल यादव के साथ सपा के उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष श्यामलाल पाल, लोकसभा सांसद राजीव राय तथा इकरा हसन शामिल हुईं। कांग्रेस की ओर से उत्तरप्रदेश के पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद थे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा केसी वेणुगोपाल इसमें शामिल नहीं हुए। सूत्रों ने पुष्टि करते हुए कहा कि संक्षिप्त बातचीत में कांग्रेस की ओर से सपा को उन सीटों की एक सूची सौंपी गई जिन पर पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है। सूची देखने के बाद रामगोपाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से इस पर चर्चा कर कांग्रेस को जवाब देने की बात कही और कांग्रेस कारों को भी अपने शीर्ष नेतृत्व से संख्या बल के दावों पर मशविरा कर आने की सलाह दी।
कांग्रेस-सपा के बीच चुनावी गठबंधन के लिए इस बहुप्रतीक्षित बैठक के जल्द समाप्त हो जाने पर रामगोपाल यादव ने किसी तरह की खटखट की आशंका खारिज करते हुए बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत होने का दावा किया और कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विचारों को सुना अब मंगलवार को फिर बातचीत होगी।
हमें उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिनों में सीट बंटवारा समझौता पूरा हो जाएगा। कांग्रेस के उत्तरप्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि हम बहुत जल्द किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे और यह लगभग तय हो चुका है। सीट बंटवारे की रूपरेखा पर का खुलासा करने से इन्कार करते हुए गौतम ने कहा कि जब चल रही है तो इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता और सीटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं