मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
राजनीति अखिल भारतीय 2,150 व्यूज

'वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 04:48 PM IST
'वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के एसआईआर ट्रिब्यूनलों को निर्देश दिया है कि वे मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को चुनौती देने वाली अपीलों को प्राथमिकता दें, जबकि नाम जोड़े जाने से जुड़ी अपीलों को फिलहाल टाल दें। सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल ट्रिब्यूनलों को निर्देश (सांकेतिक तस्वीर) सुप्रीम कोर्ट ने नाम हटाने वाली मतदाता अपीलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

नाम जोड़ने को चुनौती देने वाली अपीलों को फिलहाल टालने का आदेश। कोलकाता नगर निगम के मतदाताओं के मामलों को प्राथमिकता देने को कहा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़ी अपीलों की सुनवाई कर रहे ट्रिब्यूनलों को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को चुनौती देने वाली मतदाताओं की याचिकाओं को प्राथमिकता दें, जबकि नाम जोड़े जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई फिलहाल टाल दें।

सीजेआई सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने ट्रिब्यूनलों से कहा कि वे नाम हटाए जाने को चुनौती देने वाली अपीलों को, नाम जोड़े जाने को चुनौती देने वाली अपीलों से अलग करें और नाम हटाए जाने से जुड़ी अपीलों को प्राथमिकता दें। लाइव लॉ , पीठ ने अपने आदेश में कहा, दूसरी श्रेणी की अपीलों (नाम जोड़े जाने से जुड़ी) में कोई जल्दबाजी नहीं है, इसलिए इन अपीलों को फिलहाल के लिए टाला जा सकता है।

पहली श्रेणी की अपीलों (नाम हटाए जाने से जुड़ी) को अंतिम निपटारे के मामले में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पीठ ने ट्रिब्यूनलों को यह भी निर्देश दिया कि नाम हटाए जाने से जुड़ी अपीलों में, कोलकाता नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मतदाताओं के मामलों को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि वहां जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया कि वह कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से पश्चिम बंगाल एसआईआर से जुड़ी अपीलों की सुनवाई करने वाले अपीलीय न्यायाधिकरणों की संख्या बढ़ाए। शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें राज्य में SIR से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए गठित ट्रिब्यूनलों के समक्ष अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज करने की मांग की गई थी।

25 अगस्त को, पीठ ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वह लंबित और निपटाए जा चुके मामलों का विवरण प्रस्तुत करे, जिसमें मतदाता सूची से नाम हटाए जाने या उसमें नाम जोड़े जाने को लेकर मतदाताओं द्वारा दायर की गई याचिकाओं की अलग-अलग संख्या भी शामिल हो। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से ऊपर कोई नहीं', महिला कलेक्टर से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस ने सहयोगी CM विजय को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति

राजनीति • अखिल भारतीय

'राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

राजनीति • अखिल भारतीय

इंदिरा गांधी ने 1977 का चुनाव जीतने के लिए खर्च किए थे 113 करोड़ रुपये, निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

150 सीटों की लिस्ट, 20 मिनट की बैठक; कांग्रेस और सपा की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

राजनीति • अखिल भारतीय

'कांग्रेस के लिए वास्तविकता का आईना', एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल