मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
राजनीति अखिल भारतीय 11,097 व्यूज

'राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 10:17 PM IST
'राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोक सकते हैं', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि राजनीतिक दलों को अपना एजेंडा उठाने से कैसे रोका जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों के एजेंडे पर सवाल उठाया (सुप्रीम कोर्ट, फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों के एजेंडे पर सवाल उठाया न्याय प्रशासन में बाधा डालने वाली याचिका पर सुनवाई हुई सीजेआई के खिलाफ टिप्पणी का मामला भी विचाराधीन है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को उनका एजेंडा उठाने से कैसे रोका जा सकते है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ नेताओं और अन्य के बयानों से न्याय प्रशासन में बाधा पहुंची है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ दो वकीलों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

इनमें न्यायपालिका के विरुद्ध कुछ नेताओं के हालिया बयानों और टिप्पणियों का जिक्र किया गया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने उस हालिया घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक वकील ने अदालत कक्ष में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी की थी।

भाटिया ने कहा, 'इस अदालत के समक्ष उनमें से एक मामला विचाराधीन है। इससे न्यायपालिका सीधे प्रभावित होती है। इस याचिका के दायर होने के बाद दो और घटनाएं हुई हैं।

यह गंभीर मुद्दा है। ' जब उन्होंने कहा कि सीजेआइ के विरुद्ध वकील की टिप्पणी से जुड़ा अवमानना मामला शीर्ष अदालत की अन्य पीठ के समक्ष लंबित है, तो पीठ ने कहा कि उचित होगा कि यह याचिका भी उसी पीठ के सामने रखी जाए। पीठ ने उचित निर्देश के लिए रजिस्ट्री से मामला सीजेआइ के सामने रखने को कहा।

18 नवंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता की अगुआई वाली तीन जजों की पीठ ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की उस याचिका पर नोटिस जारी किया था जिसमें सीजेआइ के विरुद्ध गलत टिप्पणी करने वाले एक वकील के विरुद्ध अवमानना कार्यवाही की मांग की गई थी। जस्टिस नाथ की अगुआई वाली पीठ के सामने सोमवार को सुनवाई के लिए आई नई याचिका में केंद्र, चुनाव आयोग, कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद महुआ मोइत्रा और अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से ऊपर कोई नहीं', महिला कलेक्टर से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस ने सहयोगी CM विजय को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति

राजनीति • अखिल भारतीय

इंदिरा गांधी ने 1977 का चुनाव जीतने के लिए खर्च किए थे 113 करोड़ रुपये, निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

150 सीटों की लिस्ट, 20 मिनट की बैठक; कांग्रेस और सपा की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?

राजनीति • अखिल भारतीय

'कांग्रेस के लिए वास्तविकता का आईना', एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

'वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश

राजनीति • अखिल भारतीय

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल