भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 1978 की आईबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने 1977 के लोकसभा चुनाव में ₹113 करोड़ खर्च किए थे, जो आज के ₹25,000 करोड़ के बराबर है। निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी पर 1977 चुनाव खर्च का आरोप लगाया। (फाइल फोटो) निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी पर 1977 चुनाव खर्च का आरोप लगाया।
आईबी रिपोर्ट , ₹113 करोड़ (आज के ₹25,000 करोड़) खर्च हुए। नेहरू-गांधी परिवार पर अवैध फंडिंग को संस्थागत बनाने का आरोप। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को नवंबर 1978 की इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1977 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 113 करोड़ रुपये (जो आज के समय में लगभग 25,000 करोड़ रुपये के बराबर है) खर्च किए थे।
उन्होंने पार्टी के हर उम्मीदवार को दो लाख रुपये और दो जीपें बांटी थीं। एक्स पर अपनी सीरीज कांग्रेस का काला अध्याय के 252वें भाग में दुबे ने एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र का पुराना लेख साझा किया। इसमें बताया गया है कि 23 नवंबर 1978 को संसद और मीडिया में प्रकाशित आइबी की एक रिपोर्ट ने भारतीय राजनीति में उद्योगपतियों के साथ इंदिरा गांधी की मिलीभगत की असलियत को उजागर किया था।
23 नवंबर 1978 को आइबी की एक रिपोर्ट मीडिया में प्रकाशित हुई थी। इसने भारतीय राजनीति में उद्योगपतियों के साथ इंदिरा गांधी की मिलीभगत की असलियत को सामने ला दिया था। रिपोर्ट , इंदिरा गांधी ने 1977 का चुनाव जीतने के लिए 113 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जो आज के मूल्य के हिसाब से लगभग 25,000 करोड़ रुपये के बराबर है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा के हर उम्मीदवार को दो लाख रुपये और दो जीपें दी गई थीं। भाजपा सांसद ने नेहरू-गांधी परिवार पर भारतीय राजनीति में रिश्वतखोरी और अवैध तरीके से फंड जुटाने को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में गांधी ने कथित वित्तीय अनियमितताओं को छिपाने के लिए जनता पार्टी की सरकार को गिरवा दिया।
उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में रिश्वतखोरी और अवैध तरीके से फंड जुटाने का यह इतिहास नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ा है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं