गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 2,545 व्यूज

Google Maps को टक्कर देने आया Apple Maps का बड़ा अपडेट! भारत में मिले 300+ 3D लैंडमार्क्स और AR वॉकिंग डायरेक्शन्स

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 02:58 PM IST
Google Maps को टक्कर देने आया Apple Maps का बड़ा अपडेट! भारत में मिले 300+ 3D लैंडमार्क्स और AR वॉकिंग डायरेक्शन्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने भारत में Apple Maps एप के लिए एक नया अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं और मौजूदा फंक्शनैलिटी को भी बेहतर बनाया गया है।

क्यूपर्टिनो-बेस्ड टेक दिग्गज का कहना है कि लेटेस्ट Apple Maps वर्जन को भारत की खास नेविगेशन जरूरतों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद Maps के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। इस अपडेट में नेविगेशन के लिए नए AI टूल्स भी दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये अपडेट नेविगेशन की एक्यूरेसी बढ़ाएगा और साथ ही देश भर की सड़कों, इमारतों, पार्कों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का ज्यादा इमर्सिव व्यू देगा।

Apple Maps में अब कई भाषाओं में लेबल्स मिलते हैं, जिनमें भारतीय स्थानीय भाषाओं को भी शामिल किया गया है। बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज में iPhone मेकर कंपनी ने एलान किया कि उसने भारत के लिए एक नया Apple Maps अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है और दावा किया है कि इससे यूजर एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा।

ये अपडेट ज्यादा सटीक नेविगेशन, डिटेल्ड व्यूज और 300 से ज्यादा थ्री-डायमेंशनल (3D) लैंडमार्क्स ऑफर करता है। कंपनी का ये भी दावा है कि लेटेस्ट Apple Maps वर्जन में भारत के हिसाब से कई खास फीचर्स मिलते हैं, जिनमें बेहतर Natural Language Guidance और डुअल-लैंग्वेज लेबल्स शामिल हैं।

Apple Maps में बेहतर किए गए Natural Language Guidance फीचर के बारे में दावा किया गया है कि ये 'ऐसे डायरेक्शन्स देता है जो बातचीत की भाषा जैसे लगते हैं और जिन्हें फॉलो करना ज्यादा आसान है'। इस फीचर को भारत की नेविगेशन जरूरतों के लिए 'ज्यादा काम का और सटीक' बनाने के लिए इसमें कई 'रियल-वर्ल्ड डिटेल्स' जैसे पिलर्स और दूसरे खास पॉइंट्स जोड़े गए हैं, जो उन सड़कों पर रास्ता ढूंढने में यूजर्स की मदद कर सकते हैं जिनका कोई तय नाम नहीं है।

इसके अलावा, अपडेटेड Apple Maps में Lane Guidance फीचर के बारे में दावा है कि ये यूजर्स को 'मुड़ने या किसी एलिवेटेड रोड पर चढ़ने से पहले सही लेन पहचानने' में मदद करेगा। वहीं, मल्टी-स्टॉप रूटिंग फीचर यूजर्स को अपनी ट्रिप शुरू करने से पहले 15 स्टॉप्स तक प्लान करने की सुविधा देता है।

Apple का कहना है कि ये रूट्स Mac और iPad से iPhone में अपने-आप सिंक हो जाते हैं। लेबल्स के लिए डुअल-लैंग्वेज सपोर्ट उन्हें अंग्रेजी और एक एक्स्ट्रा भारतीय रीजनल भाषा में दिखाएगा। उदाहरण के लिए, Apple Maps नई दिल्ली में किसी जगह या सड़क का नाम अंग्रेजी और हिंदी में दिखाएगा, जबकि मुंबई में अंग्रेजी और मराठी में दिखाएगा।

Apple Maps अब हिंदी के अलावा कई और रीजनल भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इस लिस्ट में बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया और उर्दू भाषाएं शामिल हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अब शॉपिंग से लेकर बिल ट्रैक करने तक सब संभालेगा AI! Google ने भारत में फ्री यूजर्स के लिए रोल आउट किए Gemini के नए टास्क फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

BSNL ने लॉन्च किए 3 नए सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेली 100 एसएमएस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Xiaomi का नया 5G फोन: 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • Agra

विजुअल्स बदलकर AI वीडियो बनाने वाले भी पकड़े जाएंगे! Instagram लाया क्रिएटर्स के लिए जबरदस्त Content Protection टूल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola के नया 5G फोन 24 नवंबर को आएगा, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डॉक्टर से पहले AI से पूछ रहे बीमारी का इलाज? भारी पड़ सकती है ये गलती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi के ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, Hi-Res ऑडियो और Apple Find My का सपोर्ट भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल