Google ने भारत में फ्री यूजर्स के लिए रोल आउट किए Gemini के टास्क-हैंडलिंग फीचर्स। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google ने भारत और कई दूसरे मार्केट्स में फ्री यूजर्स के लिए Gemini के टास्क-हैंडलिंग फीचर्स रोल आउट करने शुरू कर दिए हैं, जिससे वे रोजाना के काम इस AI असिस्टेंट को सौंप सकते हैं।
Gemini अब शॉपिंग करने, अपॉइंटमेंट बुक करने और शेड्यूल ऑर्गनाइज करने जैसे कामों में मदद कर सकता है, जबकि नए इंटीग्रेशन्स में पेमेंट्स और मैसेजिंग सर्विसेज का सपोर्ट भी जोड़ा गया है। इस एक्सपांशन से ये फीचर्स ज्यादा लोगों तक पहुंच रहे हैं, हालांकि कुछ नए फीचर्स शुरुआत में सिर्फ अमेरिका (US) के यूजर्स तक ही सीमित रहेंगे।
Google फ्री Gemini यूजर्स के लिए बड़े लेवल पर टास्क-हैंडलिंग फीचर्स रोल आउट कर रहा है, जिससे वे रोज के काम AI असिस्टेंट से करवा सकते हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये फीचर्स भारत, अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बिना किसी चार्ज के रोल आउट किए जा रहे हैं।
हालांकि, ब्रांड ने बताया है कि कुछ फीचर्स शुरुआत में सिर्फ US यूजर्स के लिए ही अवेलेबल होंगे। इनमें अवेलेबिलिटी चेक करने और अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए लोकल बिजनेसेज को कॉल करना शामिल है। Personal Intelligence के साथ, Gemini रिक्वेस्ट्स को हैंडल करने के लिए यूजर की लोकेशन और कैलेंडर जैसी जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है या खर्चों को ट्रैक करने और बचत के मौके पहचानने में मदद के लिए Gmail में मौजूद बिल्स और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को एनालाइज कर सकता है।
यूजर्स Gemini के जरिए शॉपिंग भी कर सकते हैं, प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं और Google Pay का इस्तेमाल करके खरीदारी पूरी कर सकते हैं। पेमेंट्स को एजेंट पेमेंट्स प्रोटोकॉल (AP2) के जरिए हैंडल किया जाता है, जो एलिजिबल कार्ड्स पर स्पेंडिंग लिमिट्स और डिजिटल टोकन्स को सपोर्ट करता है।
रिसीप्ट और ऑर्डर ट्रैकिंग डिटेल्स Google Wallet में स्टोर की जा सकती हैं। ये असिस्टेंट Instacart जैसी ग्रॉसरी सर्विसेज के साथ भी काम कर सकता है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट या इमेज के तौर पर शॉपिंग लिस्ट शेयर कर सकते हैं और जरूरी सामान को ऑर्डर में जोड़ सकते हैं। Google का कहना है कि Gemini 60 से ज्यादा पॉपुलर एप्स के साथ कनेक्ट होता है।
इस अपडेट में ईमेल और मैसेजिंग फीचर्स भी जोड़े गए हैं। US में यूजर्स स्कूल शेड्यूल और इवेंट डिटेल्स जैसी जानकारी को अपने कैलेंडर में ऑर्गनाइज करने के लिए gemini@google. com पर ईमेल फॉरवर्ड कर सकते हैं।
Google RCS सपोर्ट भी रोल आउट कर रहा है, जिससे यूजर्स टेक्स्ट मैसेज के जरिए Gemini को टास्क रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए एक कम्पैटिबल कैरियर और एक US फोन नंबर की जरूरत होती है। Google का कहना है कि ये टास्क हर यूजर के अकाउंट को असाइन की गई एक हार्डवेयर-आइसोलेटेड वर्चुअल मशीन में चलते हैं।
खरीदारी करने जैसे कुछ सेंसिटिव एक्शन लेने से पहले Gemini यूजर से कन्फर्मेशन मांगेगा। यूजर्स परमिशन्स को मैनेज भी कर सकते हैं, एप्स को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं या अपनी चैट हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं