गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 17,833 व्यूज

Xiaomi के ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, Hi-Res ऑडियो और Apple Find My का सपोर्ट भी

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 02:00 PM IST
Xiaomi के ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, Hi-Res ऑडियो और Apple Find My का सपोर्ट भी

Xiaomi के ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, Hi-Res ऑडियो और Apple Find My का सपोर्ट भी क्लिप-ऑन डिजाइन, Hi-Res वायरलेस ऑडियो और Apple Find My सपोर्ट। IP57 रेटिंग, लंबी बैटरी लाइफ और VPU बोन कंडक्शन माइक्रोफोन। यूरोप में 150 यूरो, चीन में 849 युआन कीमत पर उपलब्ध।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ कई नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं। इनमें Xiaomi के नए Clip Buds भी शामिल हैं।

इन ईयरबड्स को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया है। नॉर्मल बड्स के मुकाबले इनका डिजाइन काफी अलग है और ये ट्रेडिशनल ईयरबड्स की जगह क्लिप-ऑन डिजाइन में आते हैं। बड्स में Hi-Res वायरलेस ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और Apple Find My जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।

चलिए पहले इन बड्स की कीमत जान लेते हैं। कीमत की बात करें तो Xiaomi Clip की कीमत यूरोप में 150 यूरो यानी करीब 15,000 रुपये है। जबकि चीन में इन्हें 849 युआन यानी करीब 12,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

ईयरबड्स को चार कलर ऑप्शन Graphite Black, Pearl White, Sand Gold और Frost Purple ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इनकी सेल डेट अनाउंस नहीं की है। सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Xiaomi Clip Buds में ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन मिल रहा है।

ट्रांसपेरेंट लूक में एक्सपोज्ड ड्राइवर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने बेहतर फिटिंग के लिए शेप मेमोरी अलॉय का भी यूज किया है। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.

5 ग्राम है। साथ ही इन बड्स में IP57 रेटिंग मिल रही है, जिससे ये धूल और पानी से सेफ रहते हैं। बड्स के चार्जिंग केस पर वीगन लेदर फिनिश मिल रही है।

ऑडियो की बात करें तो इनमें 11mm ड्राइवर्स मिल रहे हैं, जो 20Hz से 48kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर कर रहे हैं। बड्स में LHDC जैसे Hi-Res वायरलेस ऑडियो कोडेक सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि कॉलिंग के लिए इनमें चार माइक्रोफोन मिल रहे हैं।

खास बात ये है कि बड्स में VPU बोन कंडक्शन माइक्रोफोन भी मिल रहा है, जो आसपास के शोर के बजाय हड्डियों के कंपन के जरिए आवाज पहचानने में हेल्प करता है। बैटरी बैकअप के मामले में भी Xiaomi Clip Buds अच्छे लग रहे हैं जहां एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है।

वहीं, चार्जिंग केस के साथ इनकी कुल बैटरी लाइफ 38 घंटे तक जा सकती है। बड्स में Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट भी मिल रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अब शॉपिंग से लेकर बिल ट्रैक करने तक सब संभालेगा AI! Google ने भारत में फ्री यूजर्स के लिए रोल आउट किए Gemini के नए टास्क फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

BSNL ने लॉन्च किए 3 नए सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेली 100 एसएमएस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Xiaomi का नया 5G फोन: 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • Agra

विजुअल्स बदलकर AI वीडियो बनाने वाले भी पकड़े जाएंगे! Instagram लाया क्रिएटर्स के लिए जबरदस्त Content Protection टूल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola के नया 5G फोन 24 नवंबर को आएगा, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डॉक्टर से पहले AI से पूछ रहे बीमारी का इलाज? भारी पड़ सकती है ये गलती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Google Maps को टक्कर देने आया Apple Maps का बड़ा अपडेट! भारत में मिले 300+ 3D लैंडमार्क्स और AR वॉकिंग डायरेक्शन्स

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल