गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 4,879 व्यूज

डॉक्टर से पहले AI से पूछ रहे बीमारी का इलाज? भारी पड़ सकती है ये गलती

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 03:59 PM IST
डॉक्टर से पहले AI से पूछ रहे बीमारी का इलाज? भारी पड़ सकती है ये गलती

डॉक्टर से पहले AI से पूछ रहे बीमारी का इलाज? भारी पड़ सकती है ये गलती जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सिरदर्द हुआ या अचानक त्वचा पर दाने निकल आए या पेट दर्द हो रहा है या फिर फिटनेस का प्लान जानने के लिए आप AI चैटबाट की मदद ले रहे हैं, तो ऐसा करने वाले अकेले नहीं हैं।

एक ट्रेंड उभर रहा है, जहां लोग डॉक्टर या क्लिनिक का रुख करने के बजाय पहले हर जानकारी AI चैटबाट या इंटरनेट मीडिया से लेने लगे हैं। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि 10 में से छह भारतीय आनलाइन स्वास्थ्य सुझावों को हेल्थकेयर पेशेवरों जैसा ही विश्वसनीय मानते हैं।

अध्ययन यह भी बताता है कि डॉक्टर का इंतजार करने के बजाय 61 प्रतिशत लोग AI और आनलाइन सोर्सेज पर भरोसा करते हैं। दरअसल, हाल के वर्षों में लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को समझने के लिए यूट्यूब वीडियो, इंस्टाग्राम रील्स, हेल्थ ब्लाग, पाडकास्ट, आनलाइन कम्युनिटी और AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म पर तेजी से निर्भर हुए हैं।

डाइट प्लान और घरेलू नुस्खों से लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, वर्कआउट रूटीन और स्वास्थ्य से जुड़े हर तरह के कंटेंट अब डिजिटल माध्यमों पर खूब दिख रहे हैं। जो चीजें पहले मेडिकल प्रोफेशनल्स के दायरे में आती थीं, वे अब रोजमर्रा की आनलाइन बातचीत का हिस्सा बन गई हैं।

जानकारी तुरंत मिल जाना, डॉक्टर को दिखाने के लिए हफ्तों के इंतजार से बच जाना और सुविधाजनक होना, यहां सबसे बड़ा आकर्षक है। सबसे खास बात है कि आनलाइन कम्युनिटी में अक्सर ऐसे लोग भी मिल जाते हैं, जिनके अनुभव आपसे मिलते-जुलते होते हैं, जिससे आपको भी तसल्ली मिलती है।

हेल्थ इन्फ्लुएंसर, फिटनेस ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट और यहां तक कि डॉक्टर भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य से जुड़े जटिल विषयों को आसान भाषा में समझने में मदद मिली है। शार्ट फार्म वीडियो ने मेडिकल जानकारी को ज्यादा दिलचस्प और सुलभ बना दिया है, यही वजह है कि यह ट्रेंड न केवल युवा पीढ़ी के बीच, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

कुछ इन्फ्लुएंसर्स सप्लीमेंट्स, हर्बल उपचार या बिना डॉक्टर की सलाह वाली दवाएं सुझाते हैं। उनकी यह सलाह किसी शोध पर आधारित नहीं होती। जो उपचार हानिरहित प्रतीत होता है, वह निर्धारित दवाओं के साथ रिएक्शन भी कर सकता है या पहले से मौजूद स्थिति को और खराब कर सकता है।

आनलाइन दवाएं खरीदना और भी खतरनाक हो सकता है। हजारों वेबसाइटें अब सीधे उपभोक्ताओं को दवाएं भी बेचती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी दुविधा वैध रूप से संचालित आनलाइन फार्मेसी और फर्जी विक्रेताओं के बीच के फर्क को समझने की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बार-बार चेतावनी दी है कि नकली और घटिया दवाएं वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही हैं। इनमें गलत सामग्री हो सकती है, खुराक गलत हो सकती है, जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अब शॉपिंग से लेकर बिल ट्रैक करने तक सब संभालेगा AI! Google ने भारत में फ्री यूजर्स के लिए रोल आउट किए Gemini के नए टास्क फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

BSNL ने लॉन्च किए 3 नए सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेली 100 एसएमएस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Xiaomi का नया 5G फोन: 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 100W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • Agra

विजुअल्स बदलकर AI वीडियो बनाने वाले भी पकड़े जाएंगे! Instagram लाया क्रिएटर्स के लिए जबरदस्त Content Protection टूल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola के नया 5G फोन 24 नवंबर को आएगा, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Google Maps को टक्कर देने आया Apple Maps का बड़ा अपडेट! भारत में मिले 300+ 3D लैंडमार्क्स और AR वॉकिंग डायरेक्शन्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi के ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले नए ईयरबड्स लॉन्च, Hi-Res ऑडियो और Apple Find My का सपोर्ट भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल