Apple के तीन नए iPhone जल्द होंगे लॉन्च: मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, A20 चिप और बेहतर कैमरा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल इन दिनों अगले साल आ रहे नए iPhone मॉडल के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच तीन नए iPhone लॉन्च कर सकती है।
इसमें iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। इस बार कंपनी सितंबर के बजाय अलग-अलग टाइम पर iPhone लॉन्च करने की स्ट्रेटेजी फॉलो कर सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश करने के चलते कंपनी ने अपने लॉन्च शेड्यूल में चेंज किया है।
हालांकि Apple ने अभी तक इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। चलिए इन अपकमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार iPhone 18 में 6. 3 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.
5K रेजोल्यूशन और 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन में पहले के मुकाबले पतले बेजल और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिल सकती है। इतना ही नहीं इसमें A20 चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा।
इसके साथ 9GB या 12GB रैम और 256GB से 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में 4,430mAh की बैटरी भी मिल सकती है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP के दो रियर कैमरे और 18MP या 24MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि iPhone 18e को कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। डिवाइस में A20 प्रोसेसर, C2 मॉडेम और 8GB या 9GB रैम मिल सकती है। डिवाइस में 4,430mAh बैटरी, 6.
1 इंच का OLED डिस्प्ले और 60Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे के लिए फोन में 48MP का रियर और 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इतना ही नहीं इस बार iPhone Air 2 में 48MP के ड्यूल कैमरे मिल सकते हैं।
डिवाइस में बेहतर बैटरी, छोटा Dynamic Island और A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 6. 5 इंच का डिस्प्ले, टाइटेनियम बॉडी, 12GB रैम और 18MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 की शुरुआती कीमत लगभग 1 लाख रुपये हो सकती है। iPhone 18e की कीमत लगभग 80 हजार रुपये और iPhone Air 2 की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि ये सभी डिटेल्स रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं