रविवार, 15 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 7,839 व्यूज

8.15 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला नया फोल्डेबल 5G फोन, 16GB तक RAM और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 10:00 AM IST
8.15 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला नया फोल्डेबल 5G फोन, 16GB तक RAM और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर

8. 15 इंच की बड़ी डिस्प्ले वाला नया फोल्डेबल 5G फोन, 16GB तक RAM और Kirin 9050 Pro प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei जल्द ही अपना नया फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Huawei Mate X8 के नाम से पेश करने वाली है।

कंपनी ने फोन की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने Mate X सीरीज की 8वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन को फोल्ड और अनफोल्ड दोनों कंडीशन में दिखाया गया है। इस वीडियो में फोन का डिजाइन और पीछे की तरफ मिलने वाला सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है।

हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल अभी तक सामने आई ज्यादातर डिटेल्स रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं। सबसे पहले डिज़ाइन की बात करें तो Huawei Mate X8 में पहले की तरह इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन देखने को मिल सकता है।

इसका मतलब है कि फोन को बंद करने पर इसकी बड़ी स्क्रीन अंदर की तरफ मुड़ जाएगी। जबकि फोन के पिछले हिस्से में गोल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसका ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल Huawei Mate X7 जैसा लग रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Mate X8 में 6. 5 इंच की आउटर डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जबकि फोन को ओपन करने पर 8.

15 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन मिल सकती है। सीरीज के पिछले मॉडल Huawei Mate X7 में 8 इंच की इनर डिस्प्ले थी। ऐसे में नए मॉडल में स्क्रीन का साइज थोड़ा बड़ा हो सकता है।

इतना ही नहीं इसकी इनर स्क्रीन में UTG कवर भी मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Kirin 9050 Pro चिपसेट मिल सकता है। यही प्रोसेसर Huawei Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS में भी यूज किया गया है।

ये कंपनी की LogicFolding 3D आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इससे पहले Huawei Mate X7 में कंपनी ने Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया था। हालांकि अब नए डिवाइस के प्रोसेसर को लेकर कंपनी ने कुछ कन्फर्म नहीं किया है।

हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Huawei Mate X8 को स्टैंडर्ड और कलेक्टर एडिशन में पेश किया जा सकता है। जहां एक तरफ स्टैंडर्ड मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं इसके कलेक्टर एडिशन में 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्मार्टफोन के साथ पीसीबी और मेमोरी सर्किट का निर्यातक बना भारत, जानिए 5 साल के आंकड़ें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्मार्टफोन के साथ पीसीबी और मेमोरी सर्किट का निर्यातक बन भारत, जानिए 5 साल के आंकड़ें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Apple के तीन नए iPhone जल्द होंगे लॉन्च, मिलेगी 120Hz डिस्प्ले, A20 चिप और बेहतर कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung का नया किफायती 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

‘आपका फोन मिल गया’ जैसे मैसेज से रहें सावधान, iPhone यूजर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया Flip फोन, 1450 mAh बैटरी और ड्यूल डिस्प्ले के साथ आएगा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल