Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया Flip फोन, 1450 mAh बैटरी और ड्यूल डिस्प्ले के साथ आएगा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD इन दिनों एक नए फीचर फोन को लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी इस डिवाइस को HMD 2320 Flip 4G के नाम से पेश कर सकती है।
इस अपकमिंग फ्लिप फोन की डिटेल्स टिप्स्टर smashx_60 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की हैं। हालिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि फोन का डिजाइन हाल ही में पेश किए गए Nokia 2360 Flip से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। हालांकि, दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा फर्क नेटवर्क कनेक्टिविटी का हो सकता है।
जहां Nokia 2360 Flip में अभी भी सिर्फ 2G GSM नेटवर्क सपोर्ट मिल रहा है, वहीं नए वाले अपकमिंग HMD 2320 Flip 4G में 4G LTE Cat 4 कनेक्टिविटी मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन में कुछ नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HMD 2320 Flip 4G में अंदर की तरफ 2.
4 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जबकि फोन के बाहरी हिस्से में 1. 77 इंच की स्क्रीन मिल सकती है यानी फोन में ड्यूल डिस्प्ले मिलेगी।
दिलचस्प बात ये है कि इसका इनर डिस्प्ले Nokia 2360 Flip के 2. 8 इंच के डिस्प्ले से थोड़ा छोटा हो सकता है। इसके अलावा फोन में 0.
3 मेगापिक्सल का बेसिक कैमरा मिल सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस में Unisoc T127 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसमें 64MB रैम और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
जबकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यही प्रोसेसर कंपनी के HMD Touch 4G और HMD 110 4G जैसे डिवाइस में भी यूज किया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फ्लिप डिवाइस में 1,450mAh की बैटरी मिल सकती है।
जबकि चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल सकता है, हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड 2. 75W बताई जा रही है। इतना ही नहीं नए वाले HMD 2320 Flip 4G में कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स के तौर पर SOS सपोर्ट, Push-to-Talk और डॉकिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में GPS के साथ रियल-टाइम ट्रैकिंग, 2. 4GHz Wi-Fi और Bluetooth 5. 0 सपोर्ट भी मिल सकता है।
फोन में कुछ अन्य फीचर्स भी मिलेंगे, जिसमें FM रेडियो, 3. 5mm हेडफोन जैक और सिंगल Nano SIM स्लॉट होगा। फोन के हियरिंग एड के साथ कम्पैटिबल होने की भी डिटेल्स भी सामने आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं