‘आपका फोन मिल गया’ जैसे मैसेज से रहें सावधान, iPhone यूजर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका आईफोन भी हाल ही में चोरी हुआ है या कहीं गुम हो गया और कुछ दिनों बाद आपके पास ‘आपका आईफोन मिल गया है’ जैसा कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाएं।
फोन वापस मिलने की खुशी में किसी अनजान लिंक पर गलती से भी क्लिक करना आपको भारी पड़ सकता है। जी हां, साइबर अपराधी इन दिनों आईफोन यूजर्स को निशाना बना रहे हैं। साइबर अपराधी इसी तरह का नया तरीका अपना रहे हैं और ठग यूजर्स से Apple ID, पासवर्ड और OTP जैसी सेंसिटिव इनफार्मेशन हासिल कर बैंक खाते में सेंध लगा रहे हैं।
इस तरह की साइबर ठगी को लेकर इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) और गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। साइबर अपराधी चोरी या गुम हुए आईफोन के मालिकों को फेक SMS और ईमेल भेज रहे हैं। इन मैसेज में ऐसा दावा किया जाता है कि उनका फोन मिल चुका है या उसे ब्लॉक कर दिया गया है।
ऐसे में फोन वापस पाने या अनलॉक करने के नाम पर एक सेंड किया जाता है। लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर से उसकी Apple ID, पासवर्ड और अन्य डिटेल्स मांगी जाती हैं। साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर राहुल मिश्रा ने बताया है कि ठग कई तरीकों से आईफोन मालिकों तक पहुंच रहे हैं।
लोग अक्सर मोबाइल चोरी होने या गुम होने की डिटेल्स सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। इसके बाद साइबर अपराधी ऐसी पोस्ट और ऑनलाइन ग्रुप पर नजर बनाए रखते हैं। इतना ही नहीं आईफोन के Find My फीचर में मौजूद Lost Mode का भी गलत यूज किया जा सकता है।
इस फीचर में मोबाइल लॉक करने के साथ स्क्रीन पर कॉन्टैक्ट के लिए दूसरा मोबाइल नंबर दिखाने का ऑप्शन मिलता है। ठग इस डिटेल के बसे पर मालिक को टारगेट बना सकते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन मिली पर्सनल डिटेल्स और डेटा लीक के जरिए भी मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जुटाई जा सकती है।
ठग फोन चोरी होने के कुछ टाइम बाद यूजर को फेक मैसेज भेजते हैं। इसमें फोन मिलने, ब्लॉक होने या दोबारा एक्सेस देने जैसा दावा किया जाता है। इसके बाद किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने, Apple अकाउंट से डिवाइस हटाने या वेरिफिकेशन के नाम पर OTP और कोड शेयर करने को कहा जाता है।
मैसेज के एंड में Apple Support लिखकर उसे असली दिखाने का ट्राई किया जाता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं