बुधवार, 18 नवंबर 2026 01:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,497 व्यूज

असम: पिता से उधार लिए 4 लाख ऑनलाइन गेम में गंवाए, कर्ज चुकाने के लिए किया एक ही परिवार के तीन लोगों का मर्डर

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 12:23 PM IST
असम: पिता से उधार लिए 4 लाख ऑनलाइन गेम में गंवाए, कर्ज चुकाने के लिए किया एक ही परिवार के तीन लोगों का मर्डर

असम के डिब्रूगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख रुपये हारने के बाद एक केयरटेकर ने लूट के इरादे से एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। डिब्रूगढ़ में परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या (फोटो- सोशल मीडिया @aboyobbhuyan, 16, Nov, 2026) केयरटेकर ने ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख रुपये गंवाए डिब्रूगढ़ में परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या आरोपी राजू दास और साथी ट्रेन से गिरफ्तार हुए डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।

असम के डिब्रूगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद गुस्से में आए केयरटेकर ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी और इस घटना को लूटपाट का रूप देने की कोशिश की। आरोपी राजू दास, जो उसी घर में किराएदार भी था, को उसके एक साथी के साथ मंगलवार को शिवसागर से गुजर रही एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे एक दिन पहले डुलियाजान के कमलाबाड़ी इलाके में चंद्रकांत और एलिज़ा भुइयां दंपति और उनकी बेटी निहारिका भुइयां को उनके घर में मृत पाया गया था। पुलिस ने बताया कि कमलाबाड़ी का रहने वाला 30 वर्षीय राजू, अपने पिता से उधार लिए गए 4 लाख रुपये ऑनलाइन गेमिंग में हार गया था।

इसके बाद, कर्ज चुकाने के लिए उसने लूटपाट की साजिश रची। पूछताछ के दौरान, राजू और उसके साथी अमीर दास ने इन हत्याओं में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला किया।

सबसे पहले एलिज़ा भुइयां की हत्या की और उसके बाद उनकी बेटी और चंद्रकांत भुइयां (जो ऑयल इंडिया लिमिटेड के रिटायर्ड अधिकारी थे) को मार डाला। इसके बाद वे घर से कीमती सामान लेकर भाग गए। दोनों गुवाहाटी के रास्ते बेंगलुरु जाने की फिराक में थे।

हालांकि, गुवाहाटी जाने वाली 'अवध असम एक्सप्रेस' में चढ़ने की कोशिश करते समय उन्हें सिमालुगुरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से लगभग तीन दिन पहले दोनों फोन पर संपर्क में थे, और इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर लूट और हत्या की योजना बनाई थी।

शुरुआती जांच , आरोपी सुबह करीब 8:30 बजे घर में घुसे और दोपहर करीब 12:15 बजे वहां से निकल गए। हत्याओं के बाद, दोनों ने डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जाने और वहां से बेंगलुरु भागने की योजना बनाई थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

CJI के खिलाफ टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

न्यूजीलैंड ने बुना भारत के लिए खतरनाक जाल, पिच को बनाया घास का मैदान, कितनी देर में आउट हो जाएगी टीम?

खेल समाचार • Lucknow

IPL 2027: इन 4 टीमों को तलाशना होगा नया कप्तान, हार्दिक-पंत के जाने से बदला पूरा समीकरण

खेल समाचार • Lucknow

IPL 2027: किस टीम के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे? सभी टीमों के खाली स्लॉट की पूरी जानकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कर्नाटक: मंगलुरु में इंडिगो के विमान में तकनीकी समस्या के कारण रोकी गई उड़ान, टेकऑफ के दौरान दिखी थी चिंगारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सिविल सेवा परीक्षा के प्रयासों की गिनती को लेकर विवादों पर लगेगी लगाम, केंद्रीय सूचना आयोग ने UPSC को दिया रिकॉर्ड मेंटेन करने का सुझाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आवारा मवेशियों से हो रहे हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NHAI को टोल प्लाजा के पास आश्रय स्थल बनाने पर विचार करने का निर्देश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल