रविवार, 15 नवंबर 2026 11:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,781 व्यूज

हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा, हंसते दिखे राहुल तो बीजेपी ने साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 06:59 PM IST
हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा, हंसते दिखे राहुल तो बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी ने राहुल गांधी पर भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी दखलंदाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा। बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी दखलंदाजी का आरोप लगाया।

इतालवी नेता ने हैदराबाद समिट में 'वोट चोर' नारा लगाया। राहुल गांधी के हंसने पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को दखल देने दे रहे हैं। बीजेपी ने यह आरोप शनिवार को हैदराबाद में आयोजित 'भारत समिट' के दौरान इटली के प्रतिनिधि द्वारा नारा लगाए जाने और उसका अनुवाद किए जाने के आधार पर लगाया है।

समाचार एजेंसी , 'पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट' के महासचिव और इतावली नेता जियाकोमो फिलिबेक ने विपक्ष का नारा 'वोट चोर, गद्दी छोड़' लगाया और इसका अंग्रेजी अनुवाद 'वोट थीप, लीव योर सीट' किया। राहुल गांधी अक्सर इसी नारे का इस्तेमाल यह आरोप लगाने के लिए करते हैं कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार, चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर कर रही है।

इस दौरान राहुल गांधी हंसते हुए दिखाई दिए। तेलंगाना सरकार ने इस समिट का आयोजन किया था, जिसमें कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां और दुनिया भर के प्रगतिशील बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, 'क्या आपने कभी किसी को तब हंसते देखा है जब कोई विदेशी भारत का अपमान कर रहा हो?

मैं यह नहीं पूछ कहा कि कौन सा भारतीय विदेश जाकर भारत का अपमान करता है। ' महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार तीन लोकसभा चुनाव हारने की अपनी हताशा निकाल रही है। उन्होंने हैदराबाद समिट का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश-विदेश से वामपंथी विचारधारा के समर्थकों को बुलाया और कांग्रेस के 'युवराज' भी वहां गए। उन्होंने इसे 'भारत समिट' का नाम दिया है, लेकिन राहुल गांधी ने एक अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत विरोधी विचार व्यक्त करके पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया।

उन्होनें राहुल गांधी पर विदेश यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, बंदी संजय कुमार ने हैदराबाद के कार्यक्रम को 'भारत-विरोधी सम्मेलन' करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार एक इटली के नागरिक को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश की थी।

अब, अपने 'भारत-विरोधी सम्मेलन' में, एक इटली का राजनीतिक नेता भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी कर रहा है!"।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में नाम कटा तो दोबारा भरें फार्म-6, नहीं होगी कार्रवाई; चुनाव आयोग का एलान

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया-नटवर से आडवाणी के जिन्ना बयान तक: वो 5 राजनीतिक आत्मकथाएं जिन्होंने भारतीय राजनीति में छेड़ी नई बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस का 26 नवंबर को 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम टला, संविधान दिवस के लिए क्या है राहुल का नया प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना, परिसीमन समेत कई विधेयक पर होगी चर्चा

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फॉर्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत-विरोधी लोगों को बुलाने के पीछे छिपा एजेंडा बताएं', भाजपा का राहुल गांधी पर प्रहार

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फार्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल