रविवार, 15 नवंबर 2026 11:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 9,939 व्यूज

SIR में नाम कटा तो दोबारा भरें फार्म-6, नहीं होगी कार्रवाई; चुनाव आयोग का एलान

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 08:30 PM IST
SIR में नाम कटा तो दोबारा भरें फार्म-6, नहीं होगी कार्रवाई; चुनाव आयोग का एलान

फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दोबारा जुड़वाएं: EC फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दोबारा जुड़वाएं, कार्रवाई नहीं चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया छूटे मतदाताओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन विकल्प उपलब्ध कराए गए जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम कट जाने पर अब दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरने में कानूनी कार्रवाई का डर नहीं रहेगा। प्रेट्र , चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट किया है कि पहले मतदाता रह चुके लोग भी फार्म-6 भरकर अपना नाम दोबारा सूची में शामिल करा सकते हैं।

केवल इस आधार पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी कि वे पहले मतदाता के रूप में पंजीकृत थे। आयोग ने छूटे हुए मतदाताओं के लिए एन्यूमरेशन फार्म जमा करने के ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्प भी दिए हैं। दरअसल, फार्म-6 पहली बार मतदाता बनने वालों के लिए निर्धारित है।

इसमें आवेदक को घोषणा करनी होती है कि वह पहले किसी मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं रहा है। गलत घोषणा करने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कार्रवाई का प्रविधान है। इसी कारण एसआइआर के दौरान जिन लोगों के नाम कट गए थे, वे फार्म-6 भरने से हिचक रहे थे।

आयोग ने हलफनामे में कहा है कि केवल फार्म-6 भरने के आधार पर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, आवेदक किसी दूसरे संसदीय या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहले से पंजीकृत नहीं होना चाहिए और उसकी घोषणा कानून के अनुरूप होनी चाहिए। आयोग ने कहा है कि उसने सुप्रीम कोर्ट के सुझावों पर ध्यान देते हुए एसआईआर के दौरान छूट गए अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट (एएसडीडी) मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए हैं।

इसके तहत 6 नवंबर, 2026 को जारी निर्देश में एसआइआर वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को छूटे मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म जमा कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया-नटवर से आडवाणी के जिन्ना बयान तक: वो 5 राजनीतिक आत्मकथाएं जिन्होंने भारतीय राजनीति में छेड़ी नई बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस का 26 नवंबर को 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम टला, संविधान दिवस के लिए क्या है राहुल का नया प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा, हंसते दिखे राहुल तो बीजेपी ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना, परिसीमन समेत कई विधेयक पर होगी चर्चा

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फॉर्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत-विरोधी लोगों को बुलाने के पीछे छिपा एजेंडा बताएं', भाजपा का राहुल गांधी पर प्रहार

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फार्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल