रविवार, 15 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,834 व्यूज

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना, परिसीमन समेत कई विधेयक पर होगी चर्चा

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 04:23 PM IST
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना, परिसीमन समेत कई विधेयक पर होगी चर्चा

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है, जिसमें सरकार महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने का प्रयास करेगी। संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना। संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में संभावित।

सरकार महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की करेगी कोशिश। विपक्षी दल मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विरोध तेज करेंगे। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है। सरकार एक ऐसा संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की कोशिश में है, जो महिलाओं के आरक्षण को परिसीमन से जोड़ता है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अपना विरोध तेज करने की तैयारी कर रहे है।

समाचार एजेंसी , प्रस्तावित कानून के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने की योजना है। इससे 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना संभव हो सकेगा। सरकार के शीर्ष स्तरों पर सत्र की संभावित तारीखों को लेकर चर्चा चल रही है।

हालांकि, इस विधयेक को पारित कराने के लिए जरूरी समर्थन जुटाना एक बड़ी चुनौती है। संविधान संशोधन के लिए सदन में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई समर्थन का अवश्यकता होती है। वर्तमान लोकसभा में, तीन सीटें खाली हैं, ऐसे में अगर सभी 540 सदस्य मतदान करते हैं, तो दो-तिहाई बहुमत के सिए 361 वोटों की जरूरत होगी।

सत्ताधारी एनडीए के पास 320 सदस्य हैं, इसलिए जरूरी आंकड़ा छूने के लिए उसे विपक्ष के समर्थन की आवश्यकता होगी। हालांकि, सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को भरोसा जताया कि विधेयक 15 से 18 वोटों के अंतर से पारित हो जाएगा। इस विधायी पहल के साथ-साथ, SIR प्रक्रिया को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच एक नया टकराव भी देखने को मिल सकता है।

विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की आलोचना तेज कर दी है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका यह विरोध प्रदर्शन शीतकालीन सत्र कर खिंच सकता है, जिससे संसद की कार्रवाही में बाधा आ सकती है। सत्ताधारी गठबंधन के एक सांसद ने कहा कि जब तक सदन सुचारू रूप से नहीं चलता, तब तक संविधान संशोधन विधेयक पर न तो चर्चा हो सकती है और न गी इस पर मतदान कराया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में नाम कटा तो दोबारा भरें फार्म-6, नहीं होगी कार्रवाई; चुनाव आयोग का एलान

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया-नटवर से आडवाणी के जिन्ना बयान तक: वो 5 राजनीतिक आत्मकथाएं जिन्होंने भारतीय राजनीति में छेड़ी नई बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस का 26 नवंबर को 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम टला, संविधान दिवस के लिए क्या है राहुल का नया प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा, हंसते दिखे राहुल तो बीजेपी ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फॉर्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत-विरोधी लोगों को बुलाने के पीछे छिपा एजेंडा बताएं', भाजपा का राहुल गांधी पर प्रहार

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फार्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल