रविवार, 15 नवंबर 2026 11:20 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,290 व्यूज

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फॉर्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 05:59 AM IST
पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फॉर्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फार्म-17 सी लेना ही होगा (सांकेतिक तस्वीर) डाले गए और गिने गए वोटों में अंतर पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की तैयारी फार्म देने की व्यवस्था अब भी, लेकिन कई बार इसे हल्के में लेते हैं राजनीतिक दल उप्र सहित पांच राज्यों के आगामी चुनावों में अपनाई जा सकती है नई व्यवस्था अरविंद पांडेय, नई दिल्ली।

चुनाव नतीजों के बाद जिस तरह से डाले गए और गिने गए वोटों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उसे देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को मुहैया कराए जाने वाले फार्म-17 सी की व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने का संकेत दिया है। अब पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा यह फार्म अनिवार्य रूप से लेना ही होगा।

इसके बगैर वे न तो मतदान केंद्र और न ही मतगणना काउंटर छोड़ सकेंगे। राजनीतिक दलों के एजेंटों को इसे देने की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी, ताकि वे बाद में मुकर न सकें। चुनाव आयोग ने हाल ही में महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई राज्यों में नतीजों के बाद डाले गए व गिने गए वोटों में अंतर को लेकर खड़े किए सवाल के बाद यह पहल शुरू की है।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सहित अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसे अमल में लाया जा सकता है। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो मतदान और मतगणना के बाद इस समय भी बूथ पर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंटों को फार्म-17 सी देने की व्यवस्था है।

यह फार्म दिया भी जाता है। लेकिन, कई बूथों पर इसे हल्के में ले लिया जाता था। राजनीतिक दलों के एजेंट भी इसे हासिल करने में रुचि नहीं दिखाते थे और पीठाधीन अधिकारी भी इसे गंभीरता से नहीं लेते थे।

चुनाव के दौरान फार्म-17 सी राजनीतिक दलों के एजेंटों को दो जगहों पर दिया जाता है। पहली बार यह मतदान के बाद बूथ पर और दोबारा मतगणना के बाद दिया जाता है। क्या है फार्म-17 सी और इसका उपयोग फार्म-17 सी किसी भी मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का सबसे महत्वपूर्ण और वैधानिक लेखा-जोखा होता है।

इसके भाग-1 में मतदान से जुड़ी हर बारीक जानकारी दर्ज होती है। यानी बूथ पर कितने मतदाता हैं? कितने लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है?

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में नाम कटा तो दोबारा भरें फार्म-6, नहीं होगी कार्रवाई; चुनाव आयोग का एलान

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया-नटवर से आडवाणी के जिन्ना बयान तक: वो 5 राजनीतिक आत्मकथाएं जिन्होंने भारतीय राजनीति में छेड़ी नई बहस

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस का 26 नवंबर को 'चलो दिल्ली' कार्यक्रम टला, संविधान दिवस के लिए क्या है राहुल का नया प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

हैदराबाद भारत समिट में इटली के नेता ने लगाया वोट चोरी का नारा, हंसते दिखे राहुल तो बीजेपी ने साधा निशाना

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना, परिसीमन समेत कई विधेयक पर होगी चर्चा

राजनीति • अखिल भारतीय

'भारत-विरोधी लोगों को बुलाने के पीछे छिपा एजेंडा बताएं', भाजपा का राहुल गांधी पर प्रहार

राजनीति • अखिल भारतीय

पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फार्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल