शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 04:42 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
क्राइम अखिल भारतीय 18,096 व्यूज

बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 11:43 AM IST
बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

बेंगलुरु में बाइक चोरी के विवाद में 22 वर्षीय अंबर को उसके चार दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर रखा, जहां आंतरिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। बाइक चोरी विवाद में दोस्तों ने युवक को पीटा।

अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर रखा, मौत हुई। आंतरिक रक्तस्राव से हुई अंबर की मौत, चार गिरफ्तार। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

बेंगलुरु में बाइक चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक अंबर की उसके ही चार दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच , दोस्तों के बीच बाइक चोरी के मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अंबर पर हमला कर दिया और उसके चेहरे, पीठ तथा पेट में लगातार कई घूंसे मारे।

माना जा रहा है कि इस बेरहमी से की गई पिटाई के कारण अंबर के शरीर में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगा। मारपीट के बाद आरोपियों ने अंबर को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा। उन्होंने उसे केवल ओआरएस का घोल और थोड़ा खाना दिया।

बताया जा रहा है कि अंबर ने इसके बाद कुछ और नहीं खाया और सोने चला गया। बाद में वह मृत पाया गया। शुरुआत में पुलिस को यह अननेचुरल डेथ का मामला लगा।

हालांकि, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो पता चला कि अंबर की मौत शरीर के अंदरूनी हिस्सों में खून बहने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम के नतीजों के आधार पर डीजे हल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि अंबर के साथ उसके ही दोस्तों ने मारपीट की थी।

पुलिस ने इस मामले में यूनुस और जुनैद सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो अन्य दोस्तों के साथ अंबर के ही साथ रहते थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सट्टा किंग पर ED का शिकंजा: महादेव एप प्रमोटर सौरभ के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई शहरों में ली गई तलाशी

क्राइम • अखिल भारतीय

ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

क्राइम • अखिल भारतीय

सबवेंशन धोखाधड़ी मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अभियोजन की मंजूरी देने का आदेश

क्राइम • Pune

पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल