गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
क्राइम अखिल भारतीय 14,361 व्यूज

ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:43 PM IST
ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

ईडी ने ओजोन अर्बाना इंफ्रा डेवलपर्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 702. 70 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई घर खरीदारों के साथ 1,305.

11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद की गई है। ईडी ने ओजोन अर्बाना इंफ्रा की 702 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। मनी लॉन्ड्रिंग और घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई।

कुल 1,305 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, खरीदारों को नहीं मिला कब्जा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईडी ने ओजोन अर्बाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 702.

70 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों (फ्लैट और जमीन) को अटैच किया है। इससे पहले की जांच के दौरान, 423. 37 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच की गई थीं।

यह नई जब्ती आगे की जांच और उन संपत्तियों की पहचान के बाद की गई है, जिनका संबंध अपराध से प्राप्त आय से है। ईडी ने जांच की शुरुआत कर्नाटक पुलिस और सीबीआई द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों के आधार पर की थी। एफआईआर में अन्य आरोपों के अलावा, आवासीय परियोजनाओं को पूरा न करने, बुक किए गए अपार्टमेंट का कब्जा न देने और घर खरीदारों से ली गई रकम वापस न करने के संबंध में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

ईडी ने कहा कि जांच से पता चला है कि वासुदेवन एस. द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित ओजोन ग्रुप की कंपनियों ने घर खरीदारों को सबवेंशन, बायबैक, जीरो-डाउन पेमेंट और अन्य योजनाओं के जरिए आवासीय इकाइयां बुक करने के लिए प्रेरित किया। इसमें यह भरोसा भी दिया गया था कि कब्जा मिलने तक बिल्डर ही प्री-ईएमआई और ईएमआई का भुगतान करेगा।

" यह पता चला है कि घर खरीदारों के साथ 1,305. 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। उन्होंने पैसे लेने के बावजूद खरीदारों को अपार्टमेंट या यूनिट का कब्जा नहीं दिया, और बेईमानी से इन फंड्स को अपने पास रख लिया या कहीं और डायवर्ट कर दिया।

" देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

सबवेंशन धोखाधड़ी मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अभियोजन की मंजूरी देने का आदेश

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

क्राइम • Pune

पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी

क्राइम • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले, पढ़े-लिखे युवा कर रहे अपनी पढ़ाई का गलत इस्तेमाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल