बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
क्राइम अखिल भारतीय 11,796 व्यूज

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले, पढ़े-लिखे युवा कर रहे अपनी पढ़ाई का गलत इस्तेमाल

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:00 AM IST
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले, पढ़े-लिखे युवा कर रहे अपनी पढ़ाई का गलत इस्तेमाल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) ने संयुक्त अभियान मानसून थंडर के तहत चार से 13 नवंबर के बीच कई शहरों में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले (फोटो- AI Generated) भारत-अमेरिका के संयुक्त ड्रग्स ऑपरेशन में कई बड़ी जानकारियां आई सामने गिरफ्तार आरोपित टी मनोज को 2024 में अमेरिका से किया गया था डिपोर्ट ।

भारत और अमेरिका की एजेंसियों के संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ होने के बाद जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांचकर्ताओं , गिरफ्तार छह भारतीयों में से एक को अमेरिका ने वर्ष 2024 में ड्रग्स से जुड़े मामले में डिपोर्ट किया था।

वहीं, कुछ अन्य आरोपित एमबीए और बीटेक जैसी उच्च शैक्षणिक डिग्रियां रखते हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) ने संयुक्त अभियान मानसून थंडर के तहत चार से 13 नवंबर के बीच कई शहरों में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों , तेलंगाना निवासी 27 वर्षीय टी मनोज को जनवरी 2024 में अमेरिका से प्रतिबंधित ड्रग्स के कारोबार के मामले में डिपोर्ट किया गया था। उसके पास कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री है और वह अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। लखनऊ निवासी 30 वर्षीय टीडी जायसवाल एमबीए डिग्रीधारी है और उसका फार्मेसी तथा कपड़ों के कारोबार से जुड़ाव है।

वहीं, लखनऊ की 32 वर्षीय आरती सोनी गणित में स्नातक है। कोलकाता निवासी 28 वर्षीय ए मुत्तलिब इंजीनियरिंग डिग्रीधारी है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस नेटवर्क के जरिए भारत से अमेरिका में अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, डायजेपाम और अन्य नियंत्रित दवाएं भेजी जाती थीं।

एनसीबी , जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच नेटवर्क ने अमेरिका में करीब पांच लाख टैबलेट वाले लगभग तीन हजार पार्सल भेजे। जांच में 59 हजार से अधिक ग्राहकों का डाटाबेस भी सामने आया है, जिसे अमेरिकी एजेंसी के साथ साझा किया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या, महुए से शराब न बनने पर जादू-टोने के शक में अधेड़ को मार डाला

क्राइम • अखिल भारतीय

मेजर जनरल आनंद कपूर को बरी रखने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, CBI की दोनों याचिकाएं खारिज

क्राइम • अखिल भारतीय

हैवानियत: गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

'पापा की हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी सुरक्षा', राजीव गांधी हत्याकांड पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल