पोस्टमार्टम के दौरान सिर से सर्जिकल प्लेट निकली और उसके सीरियल नंबर ने गुत्थी को सुलझा दी। युवक तीन दिन से लापता था और उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। तीन दोस्तों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज (फोटो- AI Generated) सिर में लगी सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से हुई जले हुए शव की पहचान गुजरात की कंपनी से डाटा लेकर अस्पताल तक पहुंची पुलिस इंदौर। पुलिस ने पहेली बन चुके एक शव (जला हुआ) की सर्जिकल प्लेट की मदद से पहचान कर ली।
चेहरा और शरीर बुरी तरह जलने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो चुका था। पोस्टमार्टम के दौरान सिर से सर्जिकल प्लेट निकली और उसके सीरियल नंबर ने गुत्थी को सुलझा दी। युवक तीन दिन से लापता था और उसकी हत्या कर शव फेंका गया था।
तीन दोस्तों को हिरासत में भी ले लिया गया है। आजाद नगर पुलिस को सिग्नेचर हाइट के समीप कचरे के ढेर में एक युवक का जला हुआ शव मिला था। शुरुआती जांच में उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों को युवक के सिर में सर्जिकल प्लेट लगी मिली। एआई की मदद से प्लेट के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह सर्जिकल प्लेट है। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया ने प्लेट पर अंकित सीरियल नंबर के आधार पर उसकी सप्लाई से जुड़ी जानकारी निकाल ली।
गुजरात की कंपनी से अस्पताल तक पहुंची पुलिस पुलिस ने बड़ौदा (गुजरात) स्थित संबंधित कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने इंदौर और भोपाल के डिस्ट्रीब्यूटरों का डेटा उपलब्ध कराया। डिस्ट्रीब्यूटर से अस्पतालों की सूची मिली, जिसमें विंदो अस्पताल का नाम भी मल था।
पुलिस ने वहां के डाक्टरों से संपर्क वा तो पता चला कि वर्ष 2025 में जय सोलंकी नामक युवक के सिर का ऑपरेशन कर उसमें सर्जिकल प्लेट लगाई गई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस छोटा बांगड़दा स्थित विनय के घर पहुंची और परिजनों से संपर्क किया। धार रोड पर हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई।
तेज रफ्तार वाहन (बोलेरो) ने टक्कर मारी। पति की हालत गंभीर है। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक घटना धार रोड स्थित ग्राम गलौड़ा के पास की है।
विजय पैलेस (राजेंद्र नगर) निवासी शहनवाज खान की मौत हुई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं