बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
क्राइम अखिल भारतीय 11,018 व्यूज

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या, महुए से शराब न बनने पर जादू-टोने के शक में अधेड़ को मार डाला

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 02:00 AM IST
छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या, महुए से शराब न बनने पर जादू-टोने के शक में अधेड़ को मार डाला

अंधविश्वास के कारण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 21 नवंबर की रात दो ग्रामीणों ने लोहे के बंडे और लकड़ी के पीढ़े से पीट-पीटकर 42 वर्षीय आयतु राम कर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या (फोटो- AI Generated) महुए से नहीं बनी शराब तो जादू-टोने के संदेह में अधेड़ को मार डाला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का मामला, तीन साल में 54 लोगों की गई जान दंतेवाड़ा।

न कोई सबूत, न सुनवाई और न ही सच जानने की कोशिश। बच्चों के लगातार बीमार पड़ने और एक व्यक्ति के घर के पास महुए के पेड़ के महुआ फूल से शराब नहीं बन पाने को सीधे जादू-टोने से जोड़ दिया गया। पुलिस , इसी अंधविश्वास के कारण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 21 नवंबर की रात दो ग्रामीणों ने लोहे के बंडे और लकड़ी के पीढ़े से पीट-पीटकर 42 वर्षीय आयतु राम कर्मा की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बचेली थाना प्रभारी निर्मल वर्मा ने बताया, लच्छू कर्मा और मुद्दा कर्मा को आयतु राम पर जादू-टोना करने का संदेह था। हत्या के बाद फरार हुए आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार बंडा और घटनास्थल से लकड़ी का पीढ़ा जब्त किया है। बता दें कि एनसीआरबी के आंकड़ों , छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के संदेह में वर्ष 2022 में 25, 2023 में 19 और 2024 में 10 हत्याएं दर्ज हुईं। तीन साल में 54 लोगों की जान गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी

क्राइम • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले, पढ़े-लिखे युवा कर रहे अपनी पढ़ाई का गलत इस्तेमाल

क्राइम • अखिल भारतीय

मेजर जनरल आनंद कपूर को बरी रखने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, CBI की दोनों याचिकाएं खारिज

क्राइम • अखिल भारतीय

हैवानियत: गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

'पापा की हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी सुरक्षा', राजीव गांधी हत्याकांड पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल