बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
क्राइम अखिल भारतीय 7,906 व्यूज

हैवानियत: गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:54 PM IST
हैवानियत: गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी दीपक पिंपले ने युवती को खरीदारी के बहाने नासरी जिले के वांसदा में अकेले बाजार ले गया। वहां कपड़े खरीदने के बाद उसे नजदीकी होटल ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न (सांकेतिक तस्वीर) युवती का मानसिक समस्या का इलाज चल रहा है आरोपी को अच्छी तरह पता था कि युवती मानसिक रूप से बीमार है डिजिटल डेस्क, डांग।

गुजरात के डांग जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार 20 वर्षीय युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस शिकायत , आरोपी दीपक पिंपले ने युवती को खरीदारी के बहाने नासरी जिले के वांसदा में अकेले बाजार ले गया। वहां कपड़े खरीदने के बाद उसे नजदीकी होटल ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

घटना 22 नवंबर को हुई। शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन में व्यारा की एक नर्स ने गोद लिया था। वह वहां एक क्लिनिक में दो महीने से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज करवा रही थी।

20 नवंबर को पिंपले युवती के पिता के घर आया। उसने बताया कि युवती परेशान होकर रात में घर से बाहर घूम रही है। इसके बाद वे पिता और भाई के साथ व्यारा गए और युवती को अस्थायी रूप से आहवा ले आए।

22 नवंबर की सुबह पिता अपनी पत्नी के साथ पास की नदी पर कपड़े धोने गए। करीब दोपहर 1:15 बजे आरोपी ने फोन कर बताया कि युवती वांसदा कपड़े खरीदने जाना चाहती है। पिता ने सुझाव दिया कि उसका भाई भी साथ जाए।

लेकिन आरोपी ने भाई को मना कर दिया और युवती को अकेले अपनी गाड़ी में ले गया। शाम करीब 6 बजे आरोपी ने फोन कर लौटने की जानकारी दी। घर लौटने पर पिता ने देखा कि बेटी चुपचाप कुर्सी पर बैठी है।

पूछने पर उसने पूरा वाकया बता दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी को अच्छी तरह पता था कि युवती मानसिक रूप से बीमार है, दवाइयां ले रही है और सहमति देने की स्थिति में नहीं है। फिर भी उसने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया।

शिकायत दर्ज होने के बाद 23 नवंबर की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी

क्राइम • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले, पढ़े-लिखे युवा कर रहे अपनी पढ़ाई का गलत इस्तेमाल

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या, महुए से शराब न बनने पर जादू-टोने के शक में अधेड़ को मार डाला

क्राइम • अखिल भारतीय

मेजर जनरल आनंद कपूर को बरी रखने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, CBI की दोनों याचिकाएं खारिज

क्राइम • अखिल भारतीय

'पापा की हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी सुरक्षा', राजीव गांधी हत्याकांड पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल