बुधवार, 25 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
क्राइम अखिल भारतीय 3,393 व्यूज

अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 12:14 PM IST
अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में बवाल: सहयात्री से की मारपीट और बेल्ट से घोंटा गला, आरोपी गिरफ्तार

अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने सहयात्री से मारपीट की और बेल्ट से गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी रोशन मार्टिन को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इंडिगो फ्लाइट में सहयात्री से मारपीट।

(फाइल फोटो- ) डिजिटल डेस्क, कोच्चि। अबू धाबी से कोच्चि आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सहयात्री के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशन मार्टिन, विट्टिला का रहने वाला है, उसने उड़ान के दौरान त्रिशूर के रहने वाले यूसुफ पर हमला कर दिया।

यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे फ्लाइट संख्या 6E1404 में हुई। विट्टिला निवासी आरोपी रोशन मार्टिन ने त्रिशूर के रहने वाले सहयात्री यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मारकर उनका चश्मा तोड़ दिया और बेल्ट से उनका गला कसने की कोशिश की। नेडुम्बसेरी पुलिस ,यूसुफ के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उसका चश्मा टूट गया और उसकी दाईं आंख के पास चोट लग गई।

एफआईआर के मुताबिक, घटना के समय आरोपी सीट 30 डी पर बैठा था, जबकि यूसुफ सीट 31बी पर था। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 118(1) खतरनाक हथियारों या साधनों का इस्तेमाल करके जानबूझकर चोट पहुंचाने या गंभीर चोट पहुंचाने से जुड़ी है।

पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। (समाचार एजेंसी ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

पहले मुक्का मारा, फिर बेल्ट से घोंटा गला; अबू धाबी-कोच्चि इंडिगो फ्लाइट में यात्री से मारपीट के बाद आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी

क्राइम • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी में शामिल थे एमबीए और बीटेक डिग्री वाले, पढ़े-लिखे युवा कर रहे अपनी पढ़ाई का गलत इस्तेमाल

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के कारण एक और हत्या, महुए से शराब न बनने पर जादू-टोने के शक में अधेड़ को मार डाला

क्राइम • अखिल भारतीय

मेजर जनरल आनंद कपूर को बरी रखने पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, CBI की दोनों याचिकाएं खारिज

क्राइम • अखिल भारतीय

हैवानियत: गुजरात में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ होटल में यौन उत्पीड़न, अधेड़ उम्र का आरोपी गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

'पापा की हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी सुरक्षा', राजीव गांधी हत्याकांड पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल