पुणे जिले के बारामती में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को काली थार एसयूवी ने टक्कर मारकर घसीट दिया। घटना सम्यक चौक पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कांस्टेबल का नाम दत्तात्रेय भोसले बताया गया है।
पुणे में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को थार कार के बोनट पर घसीटते हुए कैमरे में कैद किया गया। (सांकेतिक तस्वीर) थार ड्राइवर ने कांस्टेबल करीब 40 से 50 फीट तक घसीटा गया घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे में एक बार फिर थार कार का कहर देखने को मिला है।
पुणे जिले के बारामती में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को काली थार एसयूवी ने टक्कर मारकर घसीट दिया। घटना सम्यक चौक पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कांस्टेबल का नाम दत्तात्रेय भोसले बताया गया है।
रिपोर्ट भोसले ई-चालान की जांच कर रहे थे, तभी चालक ने अचानक गाड़ी तेज रफ्तार से भगा दी। भोसले गाड़ी के बोनट पर लटके रह गए। उन्हें करीब 40 से 50 फीट तक घसीटा गया, जिसके बाद वे गाड़ी से गिर पड़े।
गिरने से उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं