शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:49 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल Patna 7,669 व्यूज

Bihar News: बिहार में 2030-31 तक बनकर तैयार हो जाएंगे दो नए एयरपोर्ट: सचिव

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 10:01 PM IST
Bihar News: बिहार में 2030-31 तक बनकर तैयार हो जाएंगे दो नए एयरपोर्ट: सचिव

पटना, 27 नवंबर:* बिहार में हवाई संपर्क को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार सजग है। वर्ष 2030-31 तक दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इनमें सोनपुर और भागलपुर-मुंगेर क्षेत्र में अजगैबीनाथ धाम हवाई अड्डा शामिल हैं।

इसके अलावा अगले 3 से 4 वर्षों में राज्य के पांच प्रमुख हवाई अड्डे पटना, गया, दरभंगा, पूर्णिया और रक्सौल भी पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। यह जानकारी सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश और मार्गदर्शन में राज्य के प्रमुख हवाई अड्डों के विस्तार और आधुनिकीकरण का काम तेजी से चल रहा है। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे विकसित करने पर भी तेजी से काम हो रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में कई स्थानों से लोगों को बेहतर हवाई सुविधा मिलने लगेगी।

सचिव ने बताया कि पटना टर्मिनल के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो चुका है। दरभंगा में नए टर्मिनल और रनवे का काम तेजी से चल रहा है। यहां करीब 3,700 मीटर लंबा रनवे तैयार किया जा रहा है।

नया टर्मिनल वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में मान्यता दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। यहां कार्गो हब के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसका काम 1-2 महीने में पूरा हो जाएगा।

देवरे ने बताया कि पूर्णिया में भी रनवे को अपग्रेड करने का काम जारी है। एयरपोर्ट के विकास और संचालन के लिए बिहार सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को 67. 18 एकड़ भूमि हस्तांतरित की है।

प्राधिकरण की ओर से यहां 294. 05 करोड़ रुपये की लागत से सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा हवाई अड्डे के पास कार्गो कॉम्प्लेक्स और एयरोसिटी के निर्माण के लिए करीब 567 एकड़ भूमि अर्जित की जाएगी।

इसके लिए लगभग 290 करोड़ रुपये की स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है। सचिव ने कहा कि गया एयरपोर्ट पर कैट-1 लाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। यह सिस्टम स्थापित होने के बाद घने कोहरे, धुंध और कम विजिबिलिटी में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग हो सकेगी।

इसके साथ ही गया कम विजिबिलिटी में विमान संचालन करने वाला बिहार का पहला एयरपोर्ट बन जाएगा। देवरे ने बताया कि मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, वीरपुर और सहरसा के हवाई अड्डे उड़ान योजना के तहत विकसित किए जाएंगे। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल में बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है, जिसे 3-4 साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

इसके लिए 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। अब यह जमीन एएआई को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है और डीपीआर तैयार की जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर किसका समर्थन, किसका विरोध? नायडू-शरद पवार पक्ष में, साउथ की सीटों में बढ़त- समझें समीकरण

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 226 पर पहुंचा, कौन सा इलाका ज्यादा जहरीला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन

स्पेशल • अखिल भारतीय

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून पर कल जलेगा कार्तिगई दीपम, SC का आदेश, मंदिर ट्रस्ट सस्पेंड, CRPF करेगी अब सुरक्षा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड सितारों की महफिल, हर्षदीप कौर और मोहम्मद इरफान बिखेरेंगे सुरों का जादू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल