शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:49 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,280 व्यूज

Delimitation Bill पर किसका समर्थन, किसका विरोध? नायडू-शरद पवार पक्ष में, साउथ की सीटों में बढ़त- समझें समीकरण

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 10:20 PM IST
Delimitation Bill पर किसका समर्थन, किसका विरोध? नायडू-शरद पवार पक्ष में, साउथ की सीटों में बढ़त- समझें समीकरण

Delimitation Bill Explain Seat Dynamics: लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने की कवायद पर सियासत तेज हो गई है। 27 नवंबर 2026 को केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब इसे संसद से पारित होना अभी बाकी है।

इसी बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और NDA सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विपक्ष से भी साथ आने की अपील की है। वहीं, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी NCP (SP) ने भी समान शर्तों पर परिसीमन विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है।

केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव में सभी राज्यों की लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने और राज्यों के बीच मौजूदा प्रतिनिधित्व के अनुपात को 2051 तक बनाए रखने की बात है। सरकार का तर्क है कि इससे महिला आरक्षण लागू करने और सांसदों पर बढ़ते क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

हालांकि, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल परिसीमन को महिला आरक्षण से जोड़ने और इसके राजनीतिक प्रभावों पर सवाल उठा रहे हैं। पहले समझिए परिसीमन बिल क्या है? परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को समझने से पहले यह जानना जरूरी है कि परिसीमन क्या होता है।

परिसीमन का मतलब है लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करना या उनमें बदलाव करना। इसके तहत यह भी तय किया जा सकता है कि किस राज्य में कितनी सीटें होंगी और कौन-सा इलाका किस सीट के अंतर्गत आएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी शहर की आबादी तेजी से बढ़ गई है, तो वहां के मतदाताओं को बेहतर प्रतिनिधित्व देने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है।

परिसीमन की प्रक्रिया इसी तरह के बदलावों से जुड़ी है। परिसीमन विधेयक पर राजनीतिक दलों का रुख एक जैसा नहीं है। कुछ दल समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ ने अपनी शर्तें रखी हैं।

कई विपक्षी दल इसका विरोध भी कर रहे हैं। वर्तमान में लोकसभा में 543 निर्वाचित सीटें हैं। सरकार का नया प्रस्ताव सभी राज्यों में 50% बढ़ोतरी के साथ उनके बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक बनाए रखने का है।

इस फॉर्मूले का मकसद दक्षिणी राज्यों की यह चिंता दूर करना है कि जनसंख्या के आधार पर भविष्य में होने वाले परिसीमन से संसद में उनकी हिस्सेदारी कम हो सकती है। नायडू की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पांच दक्षिणी राज्यों की सीटों का प्रस्तावित गणित इस प्रकार है नायडू के मुताबिक, इन पांच राज्यों की सीटें 129 से बढ़कर 195 हो सकती हैं।

उनका दावा है कि कुल संसदीय प्रतिनिधित्व में इन राज्यों की हिस्सेदारी लगभग 23. 76% बनी रहेगी। ये प्रस्तावित आंकड़े हैं, अंतिम परिसीमन के बाद तय होने वाली सीटें नहीं।

VIDEO | Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu appeals to all political parties to support womens reservation, calling for collective efforts to fulfil the long-pending demand. (Full video available on Videos - https://t. co/d8jp61yd2p) https://t.

co/EapTuJbjaT।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

Bihar News: बिहार में 2030-31 तक बनकर तैयार हो जाएंगे दो नए एयरपोर्ट: सचिव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 226 पर पहुंचा, कौन सा इलाका ज्यादा जहरीला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर होगा परिचालन

स्पेशल • अखिल भारतीय

तिरुपरंकुंद्रम दीपथून पर कल जलेगा कार्तिगई दीपम, SC का आदेश, मंदिर ट्रस्ट सस्पेंड, CRPF करेगी अब सुरक्षा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: राजगीर महोत्सव में बॉलीवुड सितारों की महफिल, हर्षदीप कौर और मोहम्मद इरफान बिखेरेंगे सुरों का जादू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल