शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 12,548 व्यूज

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:43 AM IST
बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर) पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान वारदात मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख की सहायता और पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की पश्चिम बर्दमान।

बंगाल के दुर्गापुर में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता श्याम कुमार दास उर्फ सायन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार रात फरीदपुर (लावदोहा) थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में आरोपित विजय नंदी और प्रसून पांडे को गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को दोनों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में शामिल बताए जा रहे अजय की तलाश कर रही है। गुरुवार को बांकुड़ा दौरे पर जाते समय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अंडाल हवाई अड्डे पहुंचे।

यहां पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी समेत अन्य भाजपा विधायकों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सायन की पत्नी के नौकरी करने की इच्छा जताने पर उन्हें राज्य सरकार में संविदा पर नियुक्त करने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों , जमीन को लेकर विजय, उसके भाई अजय और उनके साथी प्रसून के साथ सायन का लंबे समय से विवाद चल रहा था। सायन के दोस्त रंजय ने बताया कि बुधवार रात प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय आरोपितों ने उन पर हमला किया। उनके हाथ में चोट लगी।

इसी दौरान सायन वहां पहुंचे तो कुछ युवकों ने राड लेकर उनका पीछा किया। हमले में सायन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

राजनीति • अखिल भारतीय

4 राज्यों की मसौदा मतदाता सूची जारी: असम, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

राजनीति • अखिल भारतीय

'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?

राजनीति • अखिल भारतीय

'माइनो की मनोहर कहानियां', BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: महिला कलेक्टर को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, विपक्ष ने की टीवीके विधायक की गिरफ्तारी की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल