शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 05:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 14,104 व्यूज

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 03:13 AM IST
'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा (फोटो- एक्स) कांग्रेस सांसद ने कहा, भाजपा और आरएसएस ने सोनिया गांधी के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और गलत बातें फैलाईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- झूठ फैलाने वालों को अब सच से डर लग रहा है ।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने लंबे समय तक सोनिया गांधी के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और गलत बातें फैलाईं। अब सोनिया अपनी कहानी बता रही हैं और उन्हें सच सामने रखने का पूरा अधिकार है।

प्रियंका गांधी अपनी मां की हाल ही में जारी किताब ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी आफ लव’ पर भाजपा की प्रतिक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा के नेता उनकी मां की किताब पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इतने लंबे समय तक उनकी मां के बारे में झूठ बोला गया, तो अब उनके सच बताने पर विरोध होना स्वाभाविक है।

गौरतलब है कि भाजपा ने सोनिया गांधी की किताब पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने 1975 के आपातकाल को सही ठहराने और 1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी को क्लीन चिट देने की कोशिश की है। पार्टी ने किताब का नाम ‘व्हाइटवॉशिंग’ रखने की टिप्पणी भी की थी। प्रियंका ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना नजरिया और अपनी कहानी होती है।

उनकी मां ने किताब में वही बातें रखी हैं, जिन्हें वह स्पष्ट करना चाहती थीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

बंगाल में काली पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज

राजनीति • अखिल भारतीय

4 राज्यों की मसौदा मतदाता सूची जारी: असम, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

राजनीति • अखिल भारतीय

'लाओ मिठाई खिलाओ। ', जब पीएम मोदी के गले पड़ीं महिला पत्रकार, प्रधानमंत्री ने सुनाया 25 साल पुराना किस्सा

राजनीति • अखिल भारतीय

उत्तर प्रदेश चुनाव का सियासी समीकरण: कांग्रेस 130 तो सपा 60 की चल रही चाल, लेकिन गठबंधन में कहां फंस रहा पेज?

राजनीति • अखिल भारतीय

'माइनो की मनोहर कहानियां', BJP ने सोनिया गांधी की किताब को कांग्रेस के कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश बताया

राजनीति • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: महिला कलेक्टर को आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप, विपक्ष ने की टीवीके विधायक की गिरफ्तारी की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल