रविवार, 08 नवंबर 2026 01:50 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,704 व्यूज

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें साल में प्रवेश करने पर बीजेपी मुख्यालय में होगा हवन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भाजपा मनाएगी उत्सव

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 11:55 PM IST
लालकृष्ण आडवाणी के 100वें साल में प्रवेश करने पर बीजेपी मुख्यालय में होगा हवन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भाजपा मनाएगी उत्सव

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें साल में प्रवेश पर भाजपा मुख्यालय में विशेष उत्सव आडवाणी के 100वें साल में प्रवेश पर भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रम। स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हवन का आयोजन किया जाएगा। आडवाणी के जीवन पर आधारित वृतचित्र का प्रदर्शन होगा।

जनसंघ के जमाने से लेकर भाजपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी के 100वे साल में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें आडवाणी के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने के लिए हवन किया जाएगा।

इसके साथ ही आडवाणी के जीवन पर आधारित वृतचित्र का प्रदर्शन भी होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेंगे। उनका जन्म आठ नवंबर 1927 को विभाजन पूर्व सिंध प्रांत में हुआ था।

भाजपा के आधिकारिक सूत्रों कार्यालय में लालकृष्ण आडवाणी की पुत्री प्रतिभा आडवाणी, नितिन नवीन और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल हवन में शामिल होंगे। आडवाणी के जमाने से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा नेता और मौजूदा संगठन प्रभारी इसमें मौजूद होंगे।

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शिखर तक पहुंचाने, आम जनता के बीच पार्टी की पहुंच बनाने की रणनीति बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले आडवाणी का 100 साल पूरा करना काफी अहम है। 1989 में पालमपुर से राष्ट्रीय अधिवेशन में अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण को भाजपा के एजेंडा में शामिल कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी, जो 30 सालों के बाद पूरा हुआ।

अपनी यात्राओं के जरिये जनता के बीच भाजपा की पहचान बनाने के साथ ही उन्होंने पूरे देश में संगठन का ढांचा भी खड़ा किया। उनके द्वारा राज्य से लेकर केंद्रीय स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं की फौज की बदौलत भाजपा 1984 में दो सीटों से 1989 में 89 सीटों की छलांग लगाने में सफल रही।

वरिष्ठ पदाधिकारी वृतचित्र में उनके प्रमुख भाषणों के अंश दिखाए जाएंगे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पोती की खुशी के लिए करनी पड़ी यह रस्म', वैदिक रीति-रिवाज से शादी पर घिरे DMK महासचिव ने दी सफाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ईडी सुपर कॉप नहीं, संवैधानिक दायरे में रहकर करे जांच', कर्नाटक हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ। क्या है यह खतरनाक साइबर फ्रॉड और पढ़े-लिखे लोग भी क्यों फंस जाते हैं इसके जाल में?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीवाली-छठ पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव; दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ट्रंप को चुनावी झटके से हमारे प्रति अमेरिका का रवैया यकायक बदल नहीं जाएगा: श्याम सरन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बिना होमवर्क किए घूम रहे हैं, हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल'; राहुल गांधी के डिबेट वाले बयान पर प्रह्लाद जोशी का तंज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में क्यों खेले 12 खिलाड़ी? कैसे मिली मैच के बीच में टीम बदलने की अनुमति?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल