शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:29 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,757 व्यूज

'बिना होमवर्क किए घूम रहे हैं, हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल'; राहुल गांधी के डिबेट वाले बयान पर प्रह्लाद जोशी का तंज

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 09:28 PM IST
'बिना होमवर्क किए घूम रहे हैं, हारने पर प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल'; राहुल गांधी के डिबेट वाले बयान पर प्रह्लाद जोशी का तंज

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर एसआईआर को लेकर होमवर्क न करने का आरोप लगाया और अमित शाह के वीडियो को संदर्भ से बाहर बताया। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने एसआईआर को लेकर कोई होमवर्क नहीं किया है।

यह बात तब सामने आई, जब कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि वे बहस की चुनौती को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को "भ्रमित" न करें। राहुल के एक्स पर पोस्ट का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता अमित शाह के एक काटे गए (क्राप्ड) और संदर्भ से बाहर के वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जोशी ने पोस्ट किया कि गृह मंत्री अमित शाह का काटा गया और संदर्भ से बाहर वीडियो फैलाना सिर्फ एक बात दिखाता है कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी ने बिल्कुल भी होमवर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राहुल जी, भ्रम साफ तौर पर आपका है, हमारा नहीं। जब आप चुनाव जीतते हैं तो चुनावी प्रक्रिया सही लगती है।

लेकिन जब आप हारते हैं तो वही प्रक्रिया अचानक सवालों के घेरे में आ जाती है। क्या लोकतंत्र के बारे में आपकी यही समझ है। उन्होंने कहा कि आप 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव तब भी हार गए थे, जब कोई एसआईआर नहीं हुआ था।

क्या आप नई सभी हार की जिम्मेदारी लेंगे या किसी और चीज को दोष देंगे। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ "किसी भी मंच पर, कभी भी, कहीं भी" खुली बहस करने के लिए अपनी तत्परता दोहराने के एक दिन बाद दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई। संसद के भीतर इस मुद्दे को उठाने की शाह की चुनौती का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "अमित शाह जी, मोदी जी को भ्रमित न करें।

बस उन्हें मेरे साथ खुली बहस के लिए मना लें। कोई भी मंच हो, कभी भी हो। डरिये मत।

" यह विवाद मंगलवार को गांधी द्वारा इंटरनेट मीडिया पर किए गए एक पोल से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं से पूछा था कि क्या वे उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहस को देखना चाहते हैं। इसे उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को भी टैग किया था, ताकि वे प्रधानमंत्री को बहस के लिए मनाने में मदद कर सकें।

शाह ने कहा है कि यदि कांग्रेस औपचारिक रूप से अनुरोध करती है तो केंद्र सरकार एक विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। गुरुवार को हरियाणा के करनाल में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने राहुल को संसद में चर्चा करने की चुनौती दी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ईडी सुपर कॉप नहीं, संवैधानिक दायरे में रहकर करे जांच', कर्नाटक हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ। क्या है यह खतरनाक साइबर फ्रॉड और पढ़े-लिखे लोग भी क्यों फंस जाते हैं इसके जाल में?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीवाली-छठ पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें, बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव; दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ट्रंप को चुनावी झटके से हमारे प्रति अमेरिका का रवैया यकायक बदल नहीं जाएगा: श्याम सरन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में क्यों खेले 12 खिलाड़ी? कैसे मिली मैच के बीच में टीम बदलने की अनुमति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कर्नाटक में खौफनाक वारदात, SSB जवान ने गर्लफ्रेंड को झरने पर ले जाकर किया मर्डर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

India vs New Zealand 2nd ODI: बारिश के बाद भी फूटी न्यूजीलैंड की किस्मत, भारत ने 4 रन से जीता दूसरा वनडे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल