शनिवार, 07 नवंबर 2026 06:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 16,599 व्यूज

India vs New Zealand 2nd ODI: बारिश के बाद भी फूटी न्यूजीलैंड की किस्मत, भारत ने 4 रन से जीता दूसरा वनडे

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 04:10 PM IST
India vs New Zealand 2nd ODI: बारिश के बाद भी फूटी न्यूजीलैंड की किस्मत, भारत ने 4 रन से जीता दूसरा वनडे

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने कई बार खेल में बाधा डाली। आखिरकार डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत भारतीय टीम ने 4 रन से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

मुकाबले में बारिश और मैदान गीला होने के कारण शुरुआत में देरी हुई। इसके चलते मैच को 50 की जगह 47-47 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने शुरुआती विकेट लेकर टीम को दबाव में डाल दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 55 रन और मिचेल सैंटनर ने 31 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

आकिब नबी और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को भी 2 सफलता मिली। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य मिला।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि विराट कोहली केवल 7 रन बना सके। रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए, लेकिन वह भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए।

श्रेयस अय्यर ने 46 गेंदों में 30 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। अक्षर पटेल 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नमन धीर ने 12 रन का योगदान दिया।

केएल राहुल ने एक छोर संभालते हुए 38 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जैमीसन ने 2 विकेट लिए। मैथ्यू फिशर और जैकब डफी की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज लगातार मुश्किल में नजर आए।

बारिश ने बदला मैच का नतीजा, DLS से भारत जीता भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। उस समय केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर मौजूद थे। भारत को जीत के लिए 22 रन और बनाने थे, लेकिन तभी बारिश ने एक बार फिर खेल रोक दिया।

काफी इंतजार के बाद भी मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। इसके बाद DLS नियम के तहत भारत का पार स्कोर 109 रन निर्धारित किया गया। भारतीय टीम उस समय 113 रन बना चुकी थी, यानी वह पार स्कोर से 4 रन आगे थी।

इसी आधार पर भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में क्यों खेले 12 खिलाड़ी? कैसे मिली मैच के बीच में टीम बदलने की अनुमति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कर्नाटक में खौफनाक वारदात, SSB जवान ने गर्लफ्रेंड को झरने पर ले जाकर किया मर्डर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का सालों पुराना रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी रह गए पीछे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छक्का पड़ने पर गुरनूर का जोरदार पलटवार, सैंटनर को आउट कर दिया आक्रामक सेंड-ऑफ़, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सानिया मिर्जा को लड़के की तरह ट्रीट करता है भारतीय क्रिकेटर, आखिर कौन है ब्रो कोड वाला यह खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 134 पर समेटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल