भारतीय खेल जगत में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी दोस्ती मैदान के बाहर भी काफी चर्चा में रहती है। इनमें कुछ रिश्ते ऐसे हैं, जिनमें महिला और पुरुष होने का फर्क भी दोस्ती के बीच नहीं आता। भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी अपनी एक ऐसी ही दोस्ती का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम का एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उन्हें लड़की की तरह नहीं, बल्कि अपने पुरुष दोस्तों की तरह ट्रीट करता है। उनका मानना है कि कुछ मेल फ्रेंड्स उनके साथ ब्रो कोड शेयर करते हैं। कौन है सानिया मिर्जा का 'ब्रो कोड' वाला क्रिकेटर?
सानिया मिर्जा हाल ही में फराह खान के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में पहुंची थीं। यहां बातचीत के दौरान उनकी निजी जिंदगी और दोस्तों को लेकर कई दिलचस्प सवाल हुए। इसी दौरान सानिया ने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि युवराज सिंह और अंगद बेदी उन्हें अपने पुरुष दोस्तों की तरह ट्रीट करते हैं। सानिया ने दोनों को अपने 'ब्रो कोड' का हिस्सा बताया। शो के दौरान अंगद बेदी ने सानिया से पूछा कि क्या कभी उनके किसी पुरुष दोस्त ने उन्हें कॉफी डेट के लिए पूछा है?
इस पर सानिया ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पुरुष दोस्त उन्हें लड़कों की तरह ट्रीट करते हैं और उनके साथ बॉयज ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। यानी उनकी दोस्ती में डेटिंग जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि उन्हें अपने ग्रुप का एक हिस्सा माना जाता है।
फराह खान ने भी सानिया को लेकर कही दिलचस्प बात बातचीत के दौरान फराह खान ने भी सानिया की निजी जिंदगी को लेकर मजाक किया। उन्होंने बताया कि उनके कई पुरुष दोस्त फोन करके पूछते हैं कि क्या सानिया मिर्जा सिंगल हैं। इसके बाद सानिया की डेटिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा हुई।
फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हो सकता है सानिया किसी को डेट कर रही हों और इसके बारे में किसी को पता न हो। इस पर सानिया ने भी हंसते हुए कहा वह सिंगल ही हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं