शनिवार, 07 नवंबर 2026 02:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 7,652 व्यूज

गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 134 पर समेटा

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:23 PM IST
गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 134 पर समेटा

भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने वेलिंगटन में ऐसी गेंदबाजी की है कि वह जवागल श्रीनाथ के बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ डाली है। कीवी बैटिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भारतीय तेज गेंदबाज का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन है। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर चार विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड में भारतीय तेज गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन की सूची पर नजर डालें तो जवागल श्रीनाथ का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट लेने का धमाकेदार कारनामा किया था। इसके बाद अब गुरनूर बराड़ ने 30 रन देकर 4 विकेट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

श्रीनाथ ने 1995 में नेपियर में भी 52 रन देकर चार विकेट लिए थे। वहीं मोहम्मद शमी ने 2014 में नेपियर में 55 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। इस सूची में अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2026 में ऑकलैंड में 70 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे।

वेलिंगटन में खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश ने भी खलल डाला। इसके कारण दोनों टीमों की पारी 50 के बजाय 47-47 ओवर की कर दी गई। भारतीय गेंदबाजों ने बदली हुई परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। उन्होंने 55 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें लगातार विकेट गिरने के कारण पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

गुरनूर के अलावा औकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 रनों के मामूली स्कोर पर सिमट गई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छक्का पड़ने पर गुरनूर का जोरदार पलटवार, सैंटनर को आउट कर दिया आक्रामक सेंड-ऑफ़, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सानिया मिर्जा को लड़के की तरह ट्रीट करता है भारतीय क्रिकेटर, आखिर कौन है ब्रो कोड वाला यह खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मैच से पहले विराट कोहली को क्या सूझी? बीच मैदान बने केएल राहुल के स्टाइलिश, VIDEO वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कन्फ्यूजन आपको है, हमें नहीं। '; अमित शाह के क्लिप को लेकर राहुल गांधी पर प्रल्हाद जोशी का पलटवार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

8 साल बाद बोतल से बाहर आया बॉल टेम्परिंग का जिन्न, ख्वाजा के खुलासे के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संवैधानिक नैतिकता, बाध्यकारी नहीं'; गंभीर अपराधों के आरोपियों को मंत्री बनाने पर दिशा-निर्देश तय करने से SC का इनकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल