हिरासत में बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर। (फाइल फोटो। ) मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में।
लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी, चला रहा था गैंग। हत्या, धमकी, जबरन वसूली के कई मामले दर्ज। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
हरियाणा का मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी होने के नाते वह कथित तौर पर अमेरिका से ही बिश्नोई गैंग को चला रहा था। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बॉक्सर ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी और इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां दी थीं। उस पर हत्या, धमकी देने और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से मिली पक्की जानकारी के आधार पर उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया से पकड़ा गया।
कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। फरवरी में रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिलीं। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने ली।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बॉक्सर इस घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकियां दे रहा था। ऐसे ही एक ऑडियो मैसेज में खुद को अर्जू बिश्नोई बताने वाले एक व्यक्ति ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए बॉक्सर और शुभम लोणकर का नाम लिया।
संदेश में कहा गया था कि शेट्टी को गिरोह के कामों में दखल न देने की चेतावनी कई बार दी जा चुकी थी और इस हमले को एक छोटा ट्रेलर बताया गया। इसमें यह भी चेतावनी दी गई कि जो लोग इन धमकियों को नजरअंदाज करेंगे या गिरोह के दुश्मनों का साथ देंगे उन्हें और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
पुलिस ने बताया कि वे इस ऑडियो रिकॉर्डिंग की सच्चाई की जांच कर रहे हैं और फरवरी में हुए हमले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की कथित संलिप्तता की पड़ताल कर रहे हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं