शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 5,318 व्यूज

मैच से पहले विराट कोहली को क्या सूझी? बीच मैदान बने केएल राहुल के स्टाइलिश, VIDEO वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 11:08 AM IST
मैच से पहले विराट कोहली को क्या सूझी? बीच मैदान बने केएल राहुल के स्टाइलिश, VIDEO वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में मैदान पर भाईचारा देखने को मिला है। इस बार चर्चा की वजह विराट कोहली रहे, जो मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल की मदद करते नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट अपने साथी खिलाड़ी राहुल की जर्सी ठीक करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर मौजूद थे, तभी विराट ने राहुल की जर्सी को सही करने में उनकी मदद की। यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

इस वीडियो को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी साझा किया। इसके साथ मजेदार अंदाज में दिवाली का जिक्र करते हुए बताया गया कि विराट यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि केएल राहुल त्योहार के लिए तैयार रहें। यही वजह रही कि मैच से पहले का यह हल्का-फुल्का पल क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आया।

विराट कोहली और केएल राहुल लंबे समय से भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। दोनों ने एक साथ कई बड़े मुकाबले खेले हैं और मैदान पर उनकी आपसी समझ भी देखने को मिलती रही है। विराट का राहुल की जर्सी ठीक करना भी इसी आपसी तालमेल और सहज रिश्ते की एक झलक है।

कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर लिखा कि मम्मी स्कूल जाने से पहले ड्रेस पहनाती है, विराट भी उसी तरह केएल राहुल की ड्रेस ठीक कर रहे हैं। Virat Kohli helping KL Rahul to put his jersey ahead of the 2nd ODI 😂❤️ https://t. co/mKGvIsEXN8 भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे वनडे में उसकी नजर जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर थी। पिछले मैच में कोहली का बल्ला चला था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सानिया मिर्जा को लड़के की तरह ट्रीट करता है भारतीय क्रिकेटर, आखिर कौन है ब्रो कोड वाला यह खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 134 पर समेटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कन्फ्यूजन आपको है, हमें नहीं। '; अमित शाह के क्लिप को लेकर राहुल गांधी पर प्रल्हाद जोशी का पलटवार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

8 साल बाद बोतल से बाहर आया बॉल टेम्परिंग का जिन्न, ख्वाजा के खुलासे के कारण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संवैधानिक नैतिकता, बाध्यकारी नहीं'; गंभीर अपराधों के आरोपियों को मंत्री बनाने पर दिशा-निर्देश तय करने से SC का इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

यशस्वी जायसवाल ने निकाली न्यूजीलैंड की हेकड़ी, लगातार दूसरा शतक जड़कर पैदा किया खौफ

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल