वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने पारी की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। उनके इस शॉट में एक बड़ा रिकॉर्ड छुपा हुआ था। सचिन तेंदुलकर भी इस आंकड़े से दूर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को कोहली ने पीछे छोड़ दिया है। चौके के साथ वह पोंटिंग के 1971 रनों के आंकड़े से आगे निकल गए। पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 वनडे मैचों में यह रन बनाए थे, जबकि कोहली ने उनसे कम मुकाबलों में यह मुकाम हासिल किया।
रिकॉर्ड बनाने के बाद कोहली ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। वह सात गेंदों में 7 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार हो गए। इस छोटी पारी के बावजूद उनका नाम वनडे क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड में सबसे ऊपर दर्ज हो गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब विराट कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रिकी पोंटिंग 1971 रन के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस सूची में 1,750 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
श्रीलंका के कुमार संगकारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1568 रन बनाए हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। वहीं सनथ जयसूर्या 1519 रनों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस भी इस सूची में शामिल हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1449 रन बनाए थे। पहले वनडे में कोहली ने खेली थी शानदार पारी इस रिकॉर्ड के पीछे कोहली की न्यूजीलैंड के खिलाफ लंबे समय से चली आ रही निरंतरता है। मौजूदा सीरीज के पहले वनडे में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी।
ऑकलैंड में खेले गए उस मुकाबले में कोहली ने 51 गेंदों पर 74 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने बारिश से प्रभावित मुकाबला पांच विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं