शनिवार, 07 नवंबर 2026 06:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,155 व्यूज

कर्नाटक में खौफनाक वारदात, SSB जवान ने गर्लफ्रेंड को झरने पर ले जाकर किया मर्डर

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 04:02 PM IST
कर्नाटक में खौफनाक वारदात, SSB जवान ने गर्लफ्रेंड को झरने पर ले जाकर किया मर्डर

कर्नाटक के बेलगावी में SSB जवान ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसकी लाश को झरने में फेंक दिया। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को चार साल तक शादी का झांसा दिया। 28 अक्टूबर को वे दोनों शादी करने को लेकर बात करने के लिए कर्नाटक के गोकाक झरने पर गए, लेकिन युवक ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी, 29 वर्षीय बसप्पा सतनवर, बेलगावी जिले का रहने वाला है और बिहार में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 21वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SSB जवान बसप्पा सतनवर और उसकी गर्लफ्रेंड रक्षिता सारिकर दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। बसप्पा ने रक्षिता से शादी करने का वादा किया था, लेकिन इसी बात को लेकर अक्सर उनके बीच झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर को बसप्पा, रक्षिता को गोकाक झरने पर ले गया।

उसने शादी और भविष्य के बारे में बात करने का बहाना बनाया था। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बसप्पा ने रक्षिता के साथ मारपीट की, उसके कान पर मारा और फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने हत्या के बाद शव को झरने के पास एक पहाड़ी ढलान पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब रक्षिता को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया, तब इस हत्या का पता चला। पूछताछ के बाद, बसप्पा को रक्षिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में क्यों खेले 12 खिलाड़ी? कैसे मिली मैच के बीच में टीम बदलने की अनुमति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

India vs New Zealand 2nd ODI: बारिश के बाद भी फूटी न्यूजीलैंड की किस्मत, भारत ने 4 रन से जीता दूसरा वनडे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का सालों पुराना रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर भी रह गए पीछे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छक्का पड़ने पर गुरनूर का जोरदार पलटवार, सैंटनर को आउट कर दिया आक्रामक सेंड-ऑफ़, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सानिया मिर्जा को लड़के की तरह ट्रीट करता है भारतीय क्रिकेटर, आखिर कौन है ब्रो कोड वाला यह खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 134 पर समेटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल