शनिवार, 07 नवंबर 2026 03:40 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,881 व्यूज

चोरों पर भारी पड़ी भैंस की वफादारी: 18 किलोमीटर चलने के बाद सीधे मालिक के घर पहुंची, एक चोर गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 02:00 AM IST
चोरों पर भारी पड़ी भैंस की वफादारी: 18 किलोमीटर चलने के बाद सीधे मालिक के घर पहुंची, एक चोर गिरफ्तार

18 किमी तक चोरों के साथ चलती रही भैंस, मौका मिलते पकड़वाया (फोटो- AI Generated) 18 किमी तक चोरों के साथ चलती रही भैंस, मौका मिलते पकड़वाया मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सामने आया भैंस चोरी का दिलचस्प मामला भैंस भागकर सीधे अपने मालिक के घर पहुंची, एक आरोपित गिरफ्तार शिवपुरी।

मध्य प्रदेश में भैंस चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले जा रहे थे। भैंस 18 किलोमीटर तक चुपचाप उनके साथ चलती रही, लेकिन जैसे ही उसे अपना गांव झंडी दिखा, उसने ऐसा दांव खेला कि दोनों चोरों की सारी चाल धरी रह गई।

भैंस भागकर सीधे अपने मालिक के घर पहुंच गई और पीछे-पीछे आए चोरों को ग्रामीणों से पकड़वा दिया। अब पूरे इलाके में इस ‘समझदार भैंस’ की चर्चा हो रही है। झंडी गांव निवासी अरविंद लोधी ने अपनी भैंस को तीन महीने पहले अपनी ससुराल माढ़ा गणेशखेड़ा में ससुर के यहां छोड़़ा था।

पांच नवंबर को बाइक सवार दो चोर पहुंचे और भैंस-पड़िया को हांककर चोरी कर ले गए। संयोग से चोर भैंस को हांकते हुए झंडी गांव की तरफ से ही जा रहे थे। जैसे ही झंडी गांव आया, वैसे ही पहले से चुपचाप चल रही भैंस ने अचानक खुद को चोरों से छुड़ाकर दौड़ लगा दी।

वह सीधे अपने मालिक अरविंद लोधी के घर के खूंटे पर जाकर खड़ी हो गई। पीछे से दो में से एक चोर भी वहां पहुंच गया और बोला - यह भैंस मेरी है, यहां गलती से आ गई है। भैंस मालिक को शक हुआ तो ससुराल फोन लगाया, फिर चोरी का राजफाश हुआ, फिर क्या था।

गांव वालों ने चोर को पकड़ लिया। दूसरा चोर बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। पकड़े गए चोर ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान में पदक विजेता 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ खिलाड़ियों को बनाया जाएगा डीएसपी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों को बड़ा झटका: आतंकवाद की धाराओं में ही चलता रहेगा मुकदमा, हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'जमानत शर्तें पूरी करने में असमर्थ विचाराधीन कैदियों को रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर रुकने की झंझट खत्म, नेशनल हाईवे के लिए NHAI ला रहा नया नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

APJ अब्दुल कलाम ने पोखरण में सैटेलाइट को दिया था चकमा, अब पंजाब-हरियाणा के किसान कैसे बचा रहे पराली की आग?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल