शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:55 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,213 व्यूज

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:35 AM IST
15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

भारतीय क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो अपनी प्रतिभा से कम उम्र में ही अलग पहचान बना लेते हैं। वैभव सूर्यवंशी भी इसी सूची में शामिल हैं। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले इस युवा बल्लेबाज को अब एक नई जिम्मेदारी मिली है।

अभी तक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले वैभव अब मैदान पर नेतृत्व करते हुए भी नजर आएंगे। वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

इसमें वैभव को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सूरज कश्यप टीम के उपकप्तान होंगे। दलीप ट्रॉफी में भी बने थे ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव को नेतृत्व की जिम्मेदारी पहली बार नहीं मिली है। इससे पहले अगस्त-सितंबर में आयोजित दलीप ट्रॉफी के लिए उन्हें ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था।

उस टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे थे। टूर्नामेंट के फाइनल में जब ईशान चोट के कारण कुछ समय के लिए मैदान से बाहर गए, तब वैभव ने उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ करेगा।

यह मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को बिहार की टीम रेलवे से भिड़ेगी। इन दोनों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी टीम की अगुवाई करेंगे।

वैभव ने पिछले सत्र में भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने छह मुकाबलों में हिस्सा लिया और एक शतक लगाया था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.

37 रहा था। अब वैभव के सामने बल्लेबाजी के साथ-साथ टीम को बेहतर परिणाम दिलाने की चुनौती भी होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और दलीप ट्रॉफी में नेतृत्व का अनुभव हासिल करने के बाद यह उनके करियर का एक नया पड़ाव है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'जमानत शर्तें पूरी करने में असमर्थ विचाराधीन कैदियों को रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर रुकने की झंझट खत्म, नेशनल हाईवे के लिए NHAI ला रहा नया नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

APJ अब्दुल कलाम ने पोखरण में सैटेलाइट को दिया था चकमा, अब पंजाब-हरियाणा के किसान कैसे बचा रहे पराली की आग?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिका में मंदिरों पर चुप्पी, भारत को गुरुद्वारों पर नसीहत; USCIRF की टिप्पणी पर उठे सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'महिलाएं अब सिर्फ भागीदार नहीं, नेतृत्वकर्ता हैं'; NCW प्रमुख विजया रहाटकर ने की नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू करने की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

Asia Cup U19: एशिया कप में भारत का जलवा कायम! सहवाग के तूफानी 50 में उड़ा पड़ोसी देश, 10 विकेट से करारी हार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल