शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,879 व्यूज

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:10 AM IST
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

भारतीय क्रिकेट के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। शमी के इस फैसले के साथ ही उनके टेस्ट करियर का एक खास चैप्टर समाप्त हो गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि शमी ने जिस तारीख को पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, उसी तारीख को उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अब 6 नवंबर 2026 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इस तरह 13 साल बाद 6 नवंबर की तारीख उनके क्रिकेट करियर में एक बार फिर यादगार बन गई है।

शमी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। इस तरह अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने कुल 9 विकेट लेकर भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली थी।

शमी का टेस्ट करियर आंकड़ों के लिहाज से भी काफी शानदार रहा। उन्होंने भारत के लिए कुल 64 टेस्ट मैच खेले और 229 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.

71 रहा। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 6 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए शमी ने भावुक संदेश साझा किया।

उन्होंने लिखा कि वह सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन इससे जुड़ी यादों से कभी दूर नहीं होंगे। शमी के मुताबिक जब उन्होंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब उनका सपना सिर्फ अपने देश के लिए कुछ खास करने का था। उन्होंने कहा कि इस सफर में हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया।

Safed jersey se vida le raha hoon, lekin usse judi yaadon se kabhi nahi… 🇮🇳❤️Jab pehli baar Bharat ki Test jersey pehni thi, tab sirf ek sapna tha — apne desh ke liye kuch kar dikhane ka। Uske baad har wicket, har sangharsh, har chot aur har comeback ne mujhe kuch na kuch sikhaya.

Test cricket mere liye sirf ek format nahi, meri zindagi ka ek behad khaas hissa raha hai. Aaj bhaari dil aur anginat khoobsurat yaadon ke saath main Test cricket se retirement lene ka faisla kar raha hoon. Is safar mein mera saath dene wale har teammate, coach, family aur un karodon Bharatiyon ka dil se shukriya, jinhone achhe aur mushkil dono waqt mein mujh par bharosa banaye rakha।

BCCI aur Cricket Association of Bengal (CAB) ka bhi dil se shukriya, jinhone mere talent par bharosa kiya, mujhe aage badhne ke mauke diye aur mere cricket ke safar mein ek aham bhoomika nibhayi. Aapka saath aur vishwas mere liye hamesha khaas rahega. Maidan par meri aakhri Test ball bhale hi fenki ja chuki ho, lekin Bharat ke liye khelne ka garv hamesha mere dil mein zinda rahega.

Shukriya, Test Cricket. ❤️Aapka Shami 🇮🇳#Mdshami11 #Mdshami #TestCricket #Retirement।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को बनाया कप्तान, अब विपक्षी टीमों को आएगा पसीना, कब होंगे मुकाबले?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'जमानत शर्तें पूरी करने में असमर्थ विचाराधीन कैदियों को रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर रुकने की झंझट खत्म, नेशनल हाईवे के लिए NHAI ला रहा नया नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

APJ अब्दुल कलाम ने पोखरण में सैटेलाइट को दिया था चकमा, अब पंजाब-हरियाणा के किसान कैसे बचा रहे पराली की आग?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिका में मंदिरों पर चुप्पी, भारत को गुरुद्वारों पर नसीहत; USCIRF की टिप्पणी पर उठे सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'महिलाएं अब सिर्फ भागीदार नहीं, नेतृत्वकर्ता हैं'; NCW प्रमुख विजया रहाटकर ने की नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू करने की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

Asia Cup U19: एशिया कप में भारत का जलवा कायम! सहवाग के तूफानी 50 में उड़ा पड़ोसी देश, 10 विकेट से करारी हार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल