शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 07:27 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,117 व्यूज

Asia Cup U19: एशिया कप में भारत का जलवा कायम! सहवाग के तूफानी 50 में उड़ा पड़ोसी देश, 10 विकेट से करारी हार

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 05:48 PM IST
Asia Cup U19: एशिया कप में भारत का जलवा कायम! सहवाग के तूफानी 50 में उड़ा पड़ोसी देश, 10 विकेट से करारी हार

Asia Cup U19: मेन, वुमैन के बाद अब अंडर-19 मेन्स एशिया कप में भी भारत का जलवा कायम है। ओमान के अल अमारत क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। नेपाल द्वारा दिए गए 129 रनों के छोटे से लक्ष्य को भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.

1 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए बेखौर बल्लेबाजी के दम पर शानदार पचासा जडते हुए महफिल लूट ली। सहवाग के साथ कप्तान लक्ष्य रायचंदानी भी अर्धशतक लगाकर एक छोर थामे रखा।

सटीक लाइन-लेंग्थ और स्विंग के आगे नेपाल नेस्तानाबूद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की पूरी टीम 42. 3 ओवरों में महज 128 रनों पर सिमट गई। नेपाल की ओर से दर्श सुनार ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली, जबकि आशीष लुहार ने 29 और नीरज कुमार यादव ने 20 रन जोड़े।

शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने गजब की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट झटके, जिससे नेपाल की टीम कभी भी संभल नहीं पाई।

इसके अलावा यशवीर गौड़ ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मनल चौहान और काव्य पटेल को 1-1 सफलता हाथ लगी। 10 ओवर्स में महज 18 रन देकर 3 अहम विकेट लेकर नेपाल की कमर तोडने वाले ईशान सूद को मैन ऑफ द मैच करार दिया गया। जीत के लिए 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

मैदान के चारों तरफ बेहतरीन स्ट्रोक खेलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद शतकीय साझेदारी निभाई। Virender Sehwags son, Aaryavir Sehwag, brings up his maiden Youth ODI fifty during the U19 Asia Cup-He reaches the milestone in just 34 balls https://t. co/16A4RHbjyw वीरेंद्र सहवाग साहिबज़ादे आर्यवीर ने शुध सहवाग अंदाज़ में बैटिंग करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया।

आर्यवीर अंत तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। भारतीय ओपनर्स की इस अथक साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने 19.

1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 129 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस बड़ी जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है, जिससे टीम का नेट रन रेट भी काफी मजबूत हो गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में खूनी खेल, कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ 2nd ODI: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL में अब पैसों की मारामारी, 2 खिलाड़ियों ने मांगे 80 करोड़, टीमों के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गोली नहीं, शांति चाहिए: मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली महारैली

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल, 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने कंपनियों से की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल