शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 11:04 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,232 व्यूज

IND vs NZ 2nd ODI: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 09:05 AM IST
IND vs NZ 2nd ODI: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रही है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज के बाद अब 50 ओवर के मुकाबलों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी और अब वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत करके अपना इरादा साफ कर दिया है।

सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया था। बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40. 2 ओवर में 185 रन बनाए।

जवाब में भारत को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला। विराट कोहली की 74 रन की शानदार पारी की मदद से भारतीय टीम ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अब न्यूजीलैंड के सामने सीरीज बराबर करने की चुनौती होगी। कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे? भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मुकाबले के लिए टॉस सुबह 7 बजे होगा। न्यूजीलैंड के स्थानीय समय मैच दोपहर 3 बजे शुरू किया जाएगा।

भारतीय दर्शकों को इस मुकाबले के लिए सुबह जल्दी टीवी या मोबाइल स्क्रीन के सामने बैठना होगा। सीरीज के दूसरे वनडे की मेजबानी न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन करेगा। यह मुकाबला Hnry स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैदान को पहले स्काई स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम के पास यहां जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बनाने का मौका होगा।

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और इंटरनेट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मोबाइल पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में खूनी खेल, कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL में अब पैसों की मारामारी, 2 खिलाड़ियों ने मांगे 80 करोड़, टीमों के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गोली नहीं, शांति चाहिए: मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, निकाली महारैली

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल, 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने कंपनियों से की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल